मध्यकालीन इतिहास PYQ 10 / 123 · दिल्ली सल्तनत — स्थापना

कौन-सा दिल्ली सुल्तान 'रक्त और लौह' की नीति अपनाने के लिए जाना जाता है?

  1. Aइल्तुतमिश
  2. Bबलबन
  3. Cअलाउद्दीन खिलजी
  4. Dमुहम्मद बिन तुगलक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

66th B.P.S.C. (Pre) 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) बलबन

व्याख्या

बलबन के बारे में कहा जाता है कि उसने 'रक्त और लौह' की नीति अपनाई। बलबन के राजत्व सिद्धांत की दो मुख्य विशेषताएं थीं: पहली, सुल्तान का पद ईश्वर द्वारा प्रदत्त है, और दूसरी, सुल्तान का निरंकुश होना आवश्यक है। उसके अनुसार, 'सुल्तान पृथ्वी पर ईश्वर का प्रतिनिधि (नियाबत-ए-खुदाई) है और उसका स्थान पैगंबर के बाद है। सुल्तान को प्रेरणा और शक्ति ईश्वर से मिलती है। इसलिए जनसाधारण या सरदारों को उसके कार्यों की आलोचना का अधिकार नहीं है।'

यह प्रश्न हल करेंसभी 123 मध्यकालीन इतिहास PYQ