मध्यकालीन इतिहास PYQ 11 / 123 · दिल्ली सल्तनत — स्थापना

तुगरिल खां ने किसके शासनकाल में विद्रोह का झंडा उठाया?

  1. Aबलबन
  2. Bअलाउद्दीन खिलजी
  3. Cफिरोज तुगलक
  4. Dखिज्र खां
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

67th B.P.S.C. (Re-Exam) (Pre)-2022

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) बलबन

व्याख्या

बलबन के शासनकाल का एक महत्वपूर्ण विद्रोह तुगरिल खां का विद्रोह था। बलबन ने तुगरिल खां को बंगाल का सूबेदार नियुक्त किया था, परंतु उसने स्वयं को बंगाल का स्वतंत्र शासक घोषित कर दिया, 'सुल्तान मुगीसुद्दीन' की उपाधि धारण की, अपने नाम के सिक्के चलाए और अपने नाम का खुतबा भी पढ़वाया। तुगरिल के विद्रोह को दबाने के लिए बलबन ने पहले अमीन खां के नेतृत्व में और फिर बहादुर के नेतृत्व में सेना भेजी, परंतु दोनों असफल रहे। क्रुद्ध होकर बलबन अपने पुत्र बुगरा खां के साथ बंगाल की ओर बढ़ा, परंतु तुगरिल अपनी राजधानी छोड़कर भाग गया। अंततः तुगरिल पकड़ा गया और मार डाला गया, और बलबन ने अपने पुत्र बुगरा खां को बंगाल का इक्तादार नियुक्त किया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 123 मध्यकालीन इतिहास PYQ