'जिल्लिल्लाह' शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया?
- Aअलाउद्दीन खिलजी
- Bअकबर
- Cबलबन
- Dइल्तुतमिश
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) बलबन
व्याख्या
बलबन पहला मुस्लिम शासक था, जिसने राजाओं के दैवी अधिकार के सिद्धांत की तर्ज पर राजत्व का सिद्धांत प्रतिपादित किया। इसके अनुसार सुल्तान पृथ्वी पर ईश्वर का प्रतिनिधि (नियाबत-ए-खुदाई) है और उसका स्थान पैगंबर के बाद है। राजा जिल्ले-अल्लाह या जिल्ले-इलाही, अर्थात ईश्वर का प्रतिबिंब है। उसने अपने पुत्र बुगरा खां से कहा था—'सुल्तान का पद निरंकुशता का सजीव प्रतीक है।'