महारानी विक्टोरिया ने भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश ताज के अधीन लेने की घोषणा कब की?
- A1 नवंबर, 1858
- B31 दिसंबर, 1857
- C6 जनवरी, 1858
- D17 नवंबर, 1859
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) 1 नवंबर, 1858
व्याख्या
1857 के विद्रोह के दमन के बाद 1 नवंबर, 1858 को महारानी विक्टोरिया ने घोषणा की कि भारतीय प्रशासन ब्रिटिश ताज के नियंत्रण में लिया जाएगा। इस घोषणा के बाद भारत में कंपनी का शासन समाप्त हुआ और भारत सीधे ब्रिटिश ताज के अधीन आ गया। भारत के राज्य सचिव (भारत सचिव) का पद बनाया गया और उसकी सहायता के लिए 15 सदस्यों वाली भारत परिषद गठित की गई। तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग को भारत का पहला वायसराय बनाया गया।