विचार कीजिए: कथन (A): 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम ब्रिटिश सरकार से स्वतंत्रता दिलाने में असफल रहा। कारण (R): बहादुर शाह जफर के नेतृत्व को जन-समर्थन नहीं मिला और महत्वपूर्ण राज्यों के अधिकांश भारतीय शासक संघर्ष से दूर रहे।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, परंतु (R) गलत है।
- D(A) गलत है, परंतु (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
व्याख्या
1857 के विद्रोह का स्वरूप मुख्यतः सामंती था, यद्यपि इसमें राष्ट्रवाद के कुछ तत्व भी थे। अवध, रुहेलखंड और उत्तर भारत के अन्य भागों के सामंती तत्वों ने विद्रोह का नेतृत्व किया, जबकि दूसरी ओर पटियाला, जींद, ग्वालियर और हैदराबाद के शासकों ने इसे दबाने में सहायता की। संकट के समय कैनिंग ने कहा था: 'यदि सिंधिया भी विद्रोह में शामिल हो गया, तो मुझे कल ही अपना बिस्तर बांधना पड़ेगा।'