आधुनिक इतिहास PYQ 76 / 636 · 1857 का विद्रोह

महारानी विक्टोरिया की घोषणा निम्नलिखित में से किस तिथि को जारी हुई?

  1. A1 नवंबर, 1857
  2. B27 मार्च, 1858
  3. C1 नवंबर, 1858
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं

B.P.S.C. Teacher (11th-12th) 15-12-2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) 1 नवंबर, 1858

व्याख्या

1857 के विद्रोह के दमन के बाद 1 नवंबर, 1858 को महारानी विक्टोरिया ने घोषणा की कि भारतीय प्रशासन ब्रिटिश ताज के नियंत्रण में लिया जाएगा। इस घोषणा के बाद भारत में कंपनी का शासन समाप्त हुआ और भारत सीधे ब्रिटिश ताज के अधीन आ गया। भारत के राज्य सचिव (भारत सचिव) का पद बनाया गया और उसकी सहायता के लिए 15 सदस्यों वाली भारत परिषद गठित की गई। तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग को भारत का पहला वायसराय बनाया गया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ