सुभाष चंद्र बोस के नाम से पहले सम्मानसूचक 'नेताजी' किस देश में जोड़ा गया?
- Aभारत
- Bइटली
- Cजर्मनी
- Dजापान
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) जर्मनी
व्याख्या
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ। 1919 ई. में उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से संबद्ध स्कॉटिश चर्च कॉलेज से स्नातक की उपाधि ली और 1920 ई. में भारतीय सिविल सेवा (आई.सी.एस.) परीक्षा उत्तीर्ण की। वे 1938 ई. में हरिपुरा और 1939 ई. में त्रिपुरी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने। 1939 ई. में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की और 1941 ई. में जर्मनी चले गए। 1943 ई. में उन्होंने आजाद हिंद फौज की कमान संभाली। उन्हें सामान्यतः 'नेताजी' के नाम से याद किया जाता है। जर्मनी में स्थित भारतीय सैनिकों की फ्री इंडिया लीजन (इंडियन फ्री लीजन) ने सुभाष चंद्र बोस को 'नेताजी' की उपाधि/संबोधन दिया।