आधुनिक इतिहास PYQ 469 / 636 · सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज

फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना किसने की?

  1. Aसरदार सिंह राणा
  2. Bसुभाष चंद्र बोस
  3. Cजयप्रकाश नारायण
  4. Dलक्ष्मी सहगल
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं

67th B.P.S.C. (Pre) 2021

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) सुभाष चंद्र बोस

व्याख्या

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ। 1919 ई. में उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से संबद्ध स्कॉटिश चर्च कॉलेज से स्नातक की उपाधि ली और 1920 ई. में भारतीय सिविल सेवा (आई.सी.एस.) परीक्षा उत्तीर्ण की। वे 1938 ई. में हरिपुरा और 1939 ई. में त्रिपुरी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने। 1939 ई. में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की और 1941 ई. में जर्मनी चले गए। 1943 ई. में उन्होंने आजाद हिंद फौज की कमान संभाली। उन्हें सामान्यतः 'नेताजी' के नाम से याद किया जाता है। जर्मनी में स्थित भारतीय सैनिकों की फ्री इंडिया लीजन (इंडियन फ्री लीजन) ने सुभाष चंद्र बोस को 'नेताजी' की उपाधि/संबोधन दिया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ