फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किसने किया?
- Aसुभाष चंद्र बोस
- Bराजेंद्र प्रसाद
- Cभगत सिंह
- Dबी.आर. अंबेडकर
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) सुभाष चंद्र बोस
व्याख्या
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ। 1919 ई. में उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से संबद्ध स्कॉटिश चर्च कॉलेज से स्नातक की उपाधि ली और 1920 ई. में भारतीय सिविल सेवा (आई.सी.एस.) परीक्षा उत्तीर्ण की। वे 1938 ई. में हरिपुरा और 1939 ई. में त्रिपुरी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने। 1939 ई. में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की और 1941 ई. में जर्मनी चले गए। 1943 ई. में उन्होंने आजाद हिंद फौज की कमान संभाली। उन्हें सामान्यतः 'नेताजी' के नाम से याद किया जाता है। जर्मनी में स्थित भारतीय सैनिकों की फ्री इंडिया लीजन (इंडियन फ्री लीजन) ने सुभाष चंद्र बोस को 'नेताजी' की उपाधि/संबोधन दिया।