आधुनिक इतिहास PYQ 12 / 636 · ईस्ट इंडिया कंपनी और बंगाल के नवाब

इलाहाबाद की संधि के बाद रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद का उप-दीवान किसे नियुक्त किया?

  1. Aमोहम्मद रजा खान
  2. Bशिताब राय
  3. Cराय दुर्लभ
  4. Dसैयद गुलाम हुसैन

45th B.P.S.C. (Pre) 2001

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) मोहम्मद रजा खान

व्याख्या

इलाहाबाद की दूसरी संधि (अगस्त, 1765) के अनुसार उस समय भगोड़े बादशाह शाह आलम द्वितीय को अंग्रेजों के संरक्षण में लेकर इलाहाबाद में रखा गया। 12 अगस्त, 1765 के अपने फरमान द्वारा शाह आलम द्वितीय ने कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा (वर्तमान ओडिशा) की दीवानी (राजस्व वसूलने का अधिकार) स्थायी रूप से दे दी। इसके बदले कंपनी बादशाह को 26 लाख रुपये देती और निजामत के खर्च के लिए 53 लाख रुपये देती। उस समय कंपनी न तो राजस्व वसूली की सीधी जिम्मेदारी लेना चाहती थी और न ही उसमें इसकी क्षमता थी। दीवानी के काम के लिए कंपनी ने दो उप-दीवान नियुक्त किए: मुर्शिदाबाद (बंगाल) के लिए मोहम्मद रजा खान और बिहार के लिए राजा शिताब राय। मोहम्मद रजा खान उप-नाजिम का काम भी करता था। इस प्रकार दीवानी और निजामत का पूरा प्रशासन भारतीयों द्वारा ही चलता रहा, यद्यपि उत्तरदायित्व कंपनी का था।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ