बक्सर के युद्ध के बाद किस संधि पर हस्ताक्षर किए गए?
- Aइलाहाबाद की संधि
- Bसुगौली की संधि
- Cबसीन की संधि
- Dसालबाई की संधि
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) इलाहाबाद की संधि
व्याख्या
बक्सर का युद्ध (अक्टूबर, 1764) एक ओर मीर कासिम, अवध के नवाब शुजाउद्दौला और मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेना तथा दूसरी ओर अंग्रेजों के बीच लड़ा गया, जिसमें अंग्रेज विजयी रहे। अंग्रेजी सेना का नेतृत्व हेक्टर मुनरो ने किया था। इस युद्ध की समाप्ति के बाद इलाहाबाद की दो संधियां (1765) हुईं। इलाहाबाद की पहली संधि क्लाइव और मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय के बीच हुई, जबकि दूसरी संधि क्लाइव और अवध के नवाब शुजाउद्दौला के बीच हुई।