बादशाह शाह आलम द्वितीय ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी कब दी?
- A12 अगस्त, 1765
- B18 अगस्त, 1765
- C29 अगस्त, 1765
- D21 अगस्त, 1765
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) 12 अगस्त, 1765
व्याख्या
इलाहाबाद की पहली संधि (12 अगस्त, 1765) के तहत मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय ने कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी स्थायी रूप से दे दी, और इलाहाबाद की दूसरी संधि (16 अगस्त, 1765) के तहत अवध के नवाब शुजाउद्दौला ने इलाहाबाद और कड़ा के जिले शाह आलम द्वितीय को देने का वचन दिया। उस समय रॉबर्ट क्लाइव ईस्ट इंडिया कंपनी की ओर से बंगाल का गवर्नर था। शाह आलम द्वितीय का पूरा जीवन विपत्तियों से भरा रहा। 1788 ई. में उसे अंधा कर दिया गया। उसी के समय 1803 ई. में दिल्ली पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। शाह आलम द्वितीय और उसके दो उत्तराधिकारी अकबर द्वितीय (1806-37) और बहादुर शाह द्वितीय (1837-57) ईस्ट इंडिया कंपनी के पेंशनभोगी मात्र रहे।