बिहार विशेष PYQ 76 / 658 · ऐतिहासिक परिदृश्य

1922 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गया अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे?

  1. Aसी. आर. दास
  2. Bएस. पी. सिन्हा
  3. Cडॉ. राजेंद्र प्रसाद
  4. Dरासबिहारी घोष
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं

65th B.P.S.C. (Re-Exam) (Pre) 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) सी. आर. दास

व्याख्या

1922 में जेल से रिहा होने के बाद चित्तरंजन दास को गया में कांग्रेस अधिवेशन का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया। असहयोग आंदोलन की समाप्ति के बाद देशबंधु ने परिषद-प्रवेश कार्यक्रम (अर्थात परिषदों के भीतर से असहयोग) द्वारा भारतीय राजनीति को नई दिशा देने का प्रयास किया। परंतु सी. राजगोपालाचारी, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एस. श्रीनिवास आयंगर आदि नेताओं ने परिषदों में प्रवेश की नीति का विरोध किया। इस अधिवेशन में परिषदों में प्रवेश न करने का प्रस्ताव पारित हुआ, परिणामस्वरूप चित्तरंजन दास ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के भीतर से ही स्वराज पार्टी की स्थापना की।

यह प्रश्न हल करेंसभी 658 बिहार विशेष PYQ