1922 ई. में हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गया अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे?
- Aचित्तरंजन दास
- Bहकीम अजमल खां
- Cमहात्मा गांधी
- Dमौलाना अबुल कलाम आजाद
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) चित्तरंजन दास
व्याख्या
1922 में जेल से रिहा होने के बाद चित्तरंजन दास को गया में कांग्रेस अधिवेशन का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया। असहयोग आंदोलन की समाप्ति के बाद देशबंधु ने परिषद-प्रवेश कार्यक्रम (अर्थात परिषदों के भीतर से असहयोग) द्वारा भारतीय राजनीति को नई दिशा देने का प्रयास किया। परंतु सी. राजगोपालाचारी, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एस. श्रीनिवास आयंगर आदि नेताओं ने परिषदों में प्रवेश की नीति का विरोध किया। इस अधिवेशन में परिषदों में प्रवेश न करने का प्रस्ताव पारित हुआ, परिणामस्वरूप चित्तरंजन दास ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के भीतर से ही स्वराज पार्टी की स्थापना की।
This explanation is carried over from question 74 of this topic, which the book cross-references.