भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गया अधिवेशन किस वर्ष हुआ?
- A1922
- B1933
- C1946
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) 1922
व्याख्या
1922 में जेल से रिहा होने के बाद चित्तरंजन दास को गया में कांग्रेस अधिवेशन का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया। असहयोग आंदोलन की समाप्ति के बाद देशबंधु ने परिषद-प्रवेश कार्यक्रम (अर्थात परिषदों के भीतर से असहयोग) द्वारा भारतीय राजनीति को नई दिशा देने का प्रयास किया। परंतु सी. राजगोपालाचारी, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एस. श्रीनिवास आयंगर आदि नेताओं ने परिषदों में प्रवेश की नीति का विरोध किया। इस अधिवेशन में परिषदों में प्रवेश न करने का प्रस्ताव पारित हुआ, परिणामस्वरूप चित्तरंजन दास ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के भीतर से ही स्वराज पार्टी की स्थापना की।
This explanation is carried over from question 76 of this topic, which the book cross-references.