BPSC Mains

BPSC Mains General Studies Paper 2: Previous-Year Questions

44 questions from 5 papers (2022–2026), newest first. Each paper is on its own page, in English and Hindi.

The paper: 3 hours, 300 marks, in three sections: Section I, Indian Polity (114 marks); Section II, Indian Economy and Geography of India & Bihar (114 marks); Section III, Role and Impact of Science and Technology in the Development of India & Bihar (72 marks).

Papers 5

Every question, section by section

Every section of every paper, newest first; each opens at its place in its paper.

Section IIndian Polityभारतीय राजव्यवस्था

  1. Write short answer of the following questions:

    निम्नलिखित प्रश्नों के लघु उत्तर लिखिए :

    71st (2026), Q1
  2. Is there any meeting points between Cultural Nationalism and Constitutional Nationalism. Explain some basic features of cultural understanding under the Indian Constitution.

    क्या सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और संवैधानिक राष्ट्रवाद में कोई समानांतर रेखा है? भारतीय संविधान के अन्तर्गत सांस्कृतिक समझ के मुख्य तत्वों की चर्चा है।

    71st (2026), Q2 (a)
  3. “Constitutional Morality is not a natural sentiment but has to be cultivated”. In light of this statement, critically analyse the Concept of ‘Constitutional Morality’ as propounded by the Supreme Court of India.

    संवैधानिक नैतिकता एक स्वाभाविक प्रवृति नहीं है। इसको विकसित करने की जरूरत है। इस कथन के आलोक में संवैधानिक नैतिकता की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए जो भारत के सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा स्थापित किया गया है।

    71st (2026), Q2 (b)
  4. Parliament’s power to amend the Constitution is limited power and it cannot be enlarged into absolute power. Can Parliament under Article 368 can destroy the Basic Structure of the constitution. When it enjoys absolute majority in Parliament.

    संविधान संशोधन के सन्दर्भ में संसद की शक्ति नियंत्रित है, और इसे असीमित शक्ति में नहीं बदला जा सकता। क्या संसद में अनुच्छेद 368 के अन्तर्गत पूर्ण बहुमत प्राप्त करने के बाद संसद ‘बेसिक स्ट्रक्चर’ बुनियादी ढाँचा को बदल सकता है?

    71st (2026), Q3 (a)
  5. Critically analyze the impact of India’s multi-party system on the stability and functions of its federal structure. To what extent have coalition governments strengthened or weakened the cooperative and competitive dimensions of Indian federalism? Explain.

    संघवाद के स्थायित्व और कार्य प्रणाली पर बहुलवादी राजनीतिक दलों के प्रभाव का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। मिली जुली सरकार या गठबंधन ने सहकारी संघवाद या प्रतिस्पर्धात्मक संघवाद को मजबूत या कमजोर किया है। व्याख्या कीजिए।

    71st (2026), Q3 (b)
  6. Write short answer of the following questions :

    निम्नलिखित प्रश्नों के लघु उत्तर लिखिए :

    70th (2025), Q1
  7. Trace the Evolution of Political Parties in India from one party dominance to the era of Coalition Governments. Has the coalition politics undermined the authority of the Prime Minister in India ? Give reasons.

    भारत में एक पार्टी के प्रभुत्व से लेकर गठबंधन सरकारों के युग तक राजनीतिक दलों के विकास का पता लगाएँ । क्या गठबंधन की राजनीति ने भारत में प्रधान मंत्री के अधिकार को कमजोर किया है ? कारण बताएँ ।

    70th (2025), Q2 (a)
  8. “When there is a change Government at the Center, the Governor’s also change.” In the context of this statement examine the role of Governor in India as a link between the Center and the States. Can he in any way act according to his own discretion ?

    “जब केंद्र में सरकार बदलती है, तो राज्यपाल भी बदल जाते हैं” । इस कथन के संदर्भ में केंद्र और राज्यों के बीच एक कड़ी के रूप में भारत में राज्यपाल की भूमिका की जाँच करें । क्या वह किसी भी तरह से अपने विवेक के अनुसार कार्य कर सकते हैं ?

    70th (2025), Q2 (b)
  9. “Besides being a medium of communication, language has also been effective as a symbol of identity”. In the light of this statement analyse the political impact of linguistic identity in India.

    “सम्प्रेषण का माध्यम होने के अतिरिक्त, भाषा अस्मिता के प्रतीक के रूप में प्रभावी रही है ।” इस कथन के आलोक में, भारत में भाषायी अस्मिता के राजनीतिक प्रभाव का विश्लेषण कीजिए ।

    70th (2025), Q3 (a)
  10. Write an essay on the political and constitutional changes in Jammu and Kashmir after the abrogation of Article – 370.

    अनुच्छेद – 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू और कश्मीर में राजनीतिक और संवैधानिक परिवर्तनों पर एक निबंध लिखिए ।

    70th (2025), Q3 (b)
  11. Write short answer of the following questions :

    निम्नलिखित प्रश्नों के लघु उत्तर लिखिए :

    69th (2023), Q1
  12. Discuss the institutional relationship between the President and the Prime Minister as per the Indian Constitutional text. Discuss their changing role in the present context.

    भारतीय संवैधानिक पाठ के अनुसार राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री के बीच संस्थागत सम्बन्ध पर चर्चा कीजिए। वर्तमान संदर्भ में उनकी बदलती भूमिका पर चर्चा कीजिए।

    69th (2023), Q2 (a)
  13. “Indian federalism is fundamentally rooted in two simultaneous pursuits of nationhood : an embrace of state-based cultural diversities and a commitment to the larger Indian political community.” Examine critically the nature of Indian model of federalism in the light of the above statement.

    “भारतीय संघवाद मूल रूप से राष्ट्रीयता के दो एक-साथ प्रयासों में निहित है : राज्य-आधारित सांस्कृतिक विविधताओं को अपनाना और बड़े भारतीय राजनीतिक समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता।” उपरोक्त कथन के आलोक में संघवाद के भारतीय मॉडल की प्रकृति का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

    69th (2023), Q2 (b)
  14. Discuss and analyze the fundamental principles of coalition politics in Bihar from the point of view of the fulfilment of the national interests specifically.

    बिहार में गठबन्धन की राजनीति के मूल सिद्धान्तों को, विशेषतः राष्ट्रीय हितों की पूर्ति के दृष्टिकोण से, विवेचित एवं विश्लेषित कीजिए।

    69th (2023), Q3 (a)
  15. Elucidate and evaluate the local government and its working from the point of view of the empowerment of the Panchayat Raj and the City Institutions with the examples from the grassroot level in Bihar.

    स्थानीय शासन एवं उसकी कार्यपद्धति को पंचायत राज तथा शहरी संस्थाओं के सशक्तीकरण के दृष्टिकोण से, बिहार में धरातलीय स्तर से उदाहरणों के साथ, स्पष्ट तथा मूल्यांकित कीजिए।

    69th (2023), Q3 (b)
  16. Write short answer of the following questions :

    निम्नलिखित प्रश्नों के लघु उत्तर लिखिए :

    68th (2023), Q1
  17. “Paramountcy of National Interest is enshrined in the Zonal Councils in the country.” Examine critically, the nature and working of the Zonal Councils in India, in the light of the above statement.

    “क्षेत्रीय परिषदों के अंतर्गत देश में, राष्ट्रीय हित की सर्वोपरिता प्रतिष्ठापित है।” भारत में क्षेत्रीय परिषदों की प्रकृति एवं कार्यशैली का उपर्युक्त कथन के परिप्रेक्ष्य में, आलोचनात्मक दृष्टि से परीक्षण कीजिए।

    68th (2023), Q2 (a)
  18. Caste plays a role in Indian politics. There is a change in its functioning over the decades. How do you look at its changing role over the last many decades? Does the logic of development subside the character of caste? Give your reasons.

    जाति भारतीय राजनीति में एक भूमिका निभाती है। दशकों में इसके कामकाज में बदलाव आया है। आप पिछले कई दशकों में इसकी बदलती भूमिका को कैसे देखते हैं? क्या विकास का तर्क जाति के चरित्र को कमजोर करता है? अपने कारण दीजिए।

    68th (2023), Q2 (b)
  19. Election Commission of India has played an important role in conducting the elections. Critically examine its role in making the elections free and fair over the decades. Compliment your answer with reference to the conduct of elections in pre-Sheshan and post-Sheshan era in Bihar. How does it contribute to the strengthening of the democracy?

    भारत के चुनाव आयोग ने चुनाव कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दशकों से चुनावों को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने में इसकी भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। बिहार में शेषन-पूर्व और शेषन युग के बाद चुनावों के संचालन के संदर्भ में अपने उत्तर के कारण दीजिए। यह लोकतंत्र को मजबूत करने में कैसे योगदान देता है?

    68th (2023), Q3 (a)
  20. Discuss the composition and powers of the Rajya Sabha and identify its role as the Second Chamber of the Parliament.

    राज्य सभा की संरचना एवं शक्तियों का विवेचन कीजिए तथा संसद के द्वितीय सदन के रूप में इसकी भूमिका का उल्लेख कीजिए।

    68th (2023), Q3 (b)
  21. “The Indian Parliament is not a sovereign legislature. It has vast but not unlimited powers.” Comment on this statement and highlight as to why the Indian Parliament cannot be equated with its British counterpart.

    “भारतीय संसद स्वायत्त विधानमंडल नहीं है। इसकी शक्तियाँ विशाल तो हैं, पर असीम नहीं।” इस कथन पर टिप्पणी कीजिए और इस पर प्रकाश डालिए कि भारतीय संसद की तुलना उसके ब्रिटिश समकक्ष से क्यों नहीं की जा सकती।

    67th (2022), Q1
  22. Discuss the problem of Centre-State relations in India and its prospects in future, with special reference to Bihar. Examine as to how the problem can be constructively handled in tune with cooperative federalism.

    बिहार के विशेष संदर्भ में भारत में केन्द्र-राज्य संबंधों की समस्या और भविष्य में इसकी संभावनाओं की चर्चा कीजिए। जाँच कीजिए कि सहकारी संघवाद के अनुरूप समस्या को रचनात्मक रूप से कैसे संभाला जा सकता है।

    67th (2022), Q2
  23. Account for the emergence of regional political parties in India. Do you think the existence of the regional political parties is good for satisfying regional aspirations and national unity? Give reason in support of your answer.

    भारत में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के उदय का वर्णन कीजिए। क्या आपको लगता है कि क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय एकता को संतुष्ट करने के लिए क्षेत्रीय राजनीतिक दलों का अस्तित्व अच्छा है? अपने उत्तर के समर्थन में तर्क दीजिए।

    67th (2022), Q3
  24. An independent judiciary, having the power of ‘judicial review’, is a salient feature of the Constitution of India. Do you think ‘judicial activism’ has further added to the powers of the Supreme Court? Explain with examples.

    एक स्वतंत्र न्यायपालिका, जिसे ‘न्यायिक समीक्षा’ की शक्ति प्राप्त है, भारत के संविधान की एक प्रमुख विशेषता है। क्या आपको लगता है कि ‘न्यायिक सक्रियता’ ने सर्वोच्च न्यायालय की शक्तियों को और बढ़ा दिया है? उदाहरण सहित समझाइए।

    67th (2022), Q4

Section IIIndian Economy and Geography of India & Biharभारतीय अर्थव्यवस्था और भारत एवं बिहार का भूगोल

  1. Write short answer of the following questions:

    निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर लिखिए :

    71st (2026), Q4
  2. Discuss the role of railway in the development of country. Critically analyze the geographical, economic and political challenges faced by Indian Railways in enhancing its logistics efficiency in north-eastern part of country?

    देश के विकास में रेलवे की भूमिका पर चर्चा कीजिए। देश के उत्तर–पूर्वी भाग में अपनी रसद दक्षता बढ़ाने में भारतीय रेलवे के सामने आने वाली भौगोलिक, आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।

    71st (2026), Q5 (a)
  3. What are the components of food security? How far hydroponic agriculture will be helpful to fulfil the future domestic demands in country? Justify it with suitable examples.

    खाद्य सुरक्षा के घटक क्या हैं? देश में भविष्य की घरेलू मांगों को पूरा करने में जलपौधों (हाइड्रोपोनिक) की खेती कितनी सहायक होगी ? उपयुक्त उदाहरणों के साथ इसका औचित्य सिद्ध कीजिए।

    71st (2026), Q5 (b)
  4. Discuss the major ports on eastern coast of India. Critically examine the role of Syama Prasad Mookerjee Port, Kolkata (SMPK) in the development of North East India and Bangladesh, giving suitable examples.

    भारत के पूर्वी तट पर स्थित प्रमुख बंदरगाहों पर चर्चा कीजिए। उपयुक्त उदाहरणों सहित उत्तर पूर्वी भारत और बांग्लादेश के विकास में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह, कोलकाता (एसएमपीके) की भूमिका का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।

    71st (2026), Q6 (a)
  5. Describe the concept of fourth industrial revolution (Industry 4.0). Critically analyse the biggest benefits and risks of adopting industry 4.0 technologies in India.

    चौथी औद्योगिक क्रांति (उद्योग 4.0) की अवधारणा का वर्णन कीजिए। भारत में उद्योग 4.0 प्रौद्योगिकियों को अपनाने के सबसे बड़े लाभों और जोखिमों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।

    71st (2026), Q6 (b)
  6. Write short answer of the following questions :

    निम्नलिखित प्रश्नों के लघु उत्तर लिखिए :

    70th (2025), Q4
  7. ‘The Peninsular India is more rich in rock and mineral resources’. Discuss the statement in relation to their geological formations and associated quarrying and mining activities.

    ‘प्रायद्वीपीय भारत चट्टान और खनिज संसाधनों में अधिक समृद्ध है’ । उनके भूवैज्ञानिक संरचनाओं और संबंधित उत्खनन और खनन गतिविधियों के संबंध में कथन पर चर्चा करें ।

    70th (2025), Q5 (a)
  8. Distinguish between the alluvial and the diluvial soils of India and explain their process of formation, characteristics and distribution pattern with examples.

    भारत की जलोढ़ और पूरोढ़ (दिलूविअल) मृदा के बीच अंतर स्पष्ट करें तथा उदाहरणों के साथ उनकी निर्माण प्रक्रिया, विशेषताओं और वितरण पैटर्न की व्याख्या करें ।

    70th (2025), Q5 (b)
  9. Discuss the causes and consequences of the out migration of population from Bihar and the measures taken by the State to stabilize the population.

    बिहार से जनसंख्या के पलायन के कारणों और परिणामों तथा जनसंख्या को स्थिर करने के लिए राज्य द्वारा उठाए गए उपायों पर चर्चा करें ।

    70th (2025), Q6 (a)
  10. Examine the ecological and economic benefits of solar energy generation in India with suitable examples.

    भारत में सौर ऊर्जा उत्पादन के पारिस्थितिक और आर्थिक लाभों की जाँच उपयुक्त उदाहरणों के साथ करें ।

    70th (2025), Q6 (b)
  11. Write short answer of the following questions :

    निम्नलिखित प्रश्नों के लघु उत्तर लिखिए :

    69th (2023), Q4
  12. Explain the factors affecting the climate of Bihar. In what way and in how many parts the agro-climatic zone has been divided in the State? How many seasons are found here in a year? Discuss the effect of these seasons on agriculture.

    बिहार की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारकों की व्याख्या कीजिए। राज्य में कृषि जलवायु क्षेत्र (agro-climatic zone) को किस प्रकार से एवं कितने भागों में विभाजित किया गया है? यहाँ साल में कितने मौसम पाए जाते हैं? इन मौसमों के कृषि पर प्रभाव की विवेचना कीजिए।

    69th (2023), Q5 (a)
  13. How are cities classified by the Directorate of Population in India? Throw light on the total population and their rate of growth as per 2011 Census of various classified cities. Discuss the population of Bihar as per 2011 Census and also throw light on the trend of working population in the State.

    भारत में जनसंख्या निदेशालय द्वारा शहरों का वर्गीकरण किस प्रकार किया गया है? विभिन्न प्रकार से वर्गीकृत शहरों की 2011 की जनगणना के अनुसार कुल आबादी एवं उनकी वृद्धि दर पर प्रकाश डालिए। 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की जनसंख्या की विवेचना कीजिए एवं राज्य में कार्यशील जनसंख्या की प्रवृत्ति पर भी प्रकाश डालिए।

    69th (2023), Q5 (b)
  14. Explain ‘trickle-down’ theory of economics, its major elements, benefits, limitations and criticisms in context to Indian planning.

    भारतीय नियोजन के संदर्भ में अर्थशास्त्र के ‘ट्रिकल-डाउन’ सिद्धान्त, इसके प्रमुख तत्त्व, लाभ, सीमाओं और आलोचनाओं को स्पष्ट कीजिए।

    69th (2023), Q6 (a)
  15. Describe ‘monsoon system of India’, its nature, types, climate change, distribution, synonyms, east and west jet stream and feasibility.

    ‘भारत की मानसून प्रणाली’, इसके स्वभाव, प्रकार, जलवायु परिवर्तन, वितरण, समानार्थी शब्द, पूर्वी एवं पश्चिमी जेट स्ट्रीम तथा व्यवहार्यता का वर्णन कीजिए।

    69th (2023), Q6 (b)
  16. Write short answer of the following questions :

    निम्नलिखित प्रश्नों के लघु उत्तर लिखिए :

    68th (2023), Q4
  17. Examine India’s global trade engagements in 2022. What are the various initiatives taken by India to enhance trade? Suggest some ways to increase India’s global trade engagements in future.

    2022 में भारत के वैश्विक व्यापार संबंधों की जाँच कीजिए। व्यापार बढ़ाने के लिए भारत द्वारा की गई विभिन्न पहलें क्या हैं? भविष्य में भारत के वैश्विक व्यापार संबंधों को बढ़ाने के कुछ उपाय सुझाइए।

    68th (2023), Q5 (a)
  18. According to the report released by the Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) in February 2022, the Bihar Service area has tele-density of 53·71% as against all-India average of 85·91% at the end of December, 2021. Indicate the reasons for this situation. What is its impact? Examine the steps that can be taken to improve the situation.

    फरवरी 2022 में भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2021 के अंत में अखिल भारतीय औसत 85·91% के मुकाबले बिहार सेवा क्षेत्र में 53·71% टेली-घनत्व है। इस स्थिति के कारणों को इंगित कीजिए। इसका क्या प्रभाव है? स्थिति में सुधार के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों की जाँच कीजिए।

    68th (2023), Q5 (b)
  19. “Blue economy is identified as one of the ten core dimensions for national growth.” In the light of the above statement, discuss its significance for the economy and list the steps taken by India to promote the blue economy. Are they sufficient?

    “नीली अर्थव्यवस्था की पहचान, राष्ट्रीय विकास के दस मुख्य आयामों में से एक के रूप में की जाती है।” उपर्युक्त कथन के आलोक में, अर्थव्यवस्था के लिए इसके महत्त्व पर चर्चा कीजिए और नीली अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भारत द्वारा उठाए गए कदमों की सूची बनाइए। क्या वे पर्याप्त हैं?

    68th (2023), Q6 (a)
  20. On the basis of raw materials, divide Bihar into forest-based industries, agro-based industries and mineral-based industries. Substantiate your answer with neat sketches depicting the location of those industries.

    कच्चे माल के आधार पर, बिहार को वन-आधारित उद्योगों, कृषि-आधारित उद्योगों और खनिज-आधारित उद्योगों में विभाजित कीजिए। उन उद्योगों की अवस्थिति को दर्शाने वाले स्वच्छ रेखाचित्रों द्वारा अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।

    68th (2023), Q6 (b)
  21. Present the picture of industrial development in Bihar and compare with industrial development of India. Indicate the causes of industrial backwardness in this State and illustrate the recent remedial steps taken by the Government of Bihar to improve the situation.

    बिहार में औद्योगिक विकास का चित्र प्रस्तुत कीजिए तथा भारत के औद्योगिक विकास से तुलना कीजिए। इस राज्य में औद्योगिक पिछड़ेपन के कारणों को इंगित कीजिए तथा स्थिति को सुधारने के लिए बिहार सरकार द्वारा उठाये गये हालिया सुधारात्मक कदमों का वर्णन कीजिए।

    67th (2022), Q5
  22. It is said that ‘JEEVIKA (BRLPS) is a tool of women empowerment’. Give an introduction of this project and describe its objectives. Evaluate the role of ‘JEEVIKA SCHEME’ in the context of women empowerment in Bihar.

    यह कहा जाता है कि ‘जीविका (बी० आर० एल० पी० एस०) महिला सशक्तिकरण का औजार है’। इस परियोजना का परिचय दीजिए तथा इसके उद्देश्यों का वर्णन कीजिए। बिहार में महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में ‘जीविका परियोजना’ की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए।

    67th (2022), Q6
  23. As per ‘NITI Aayog Health Index, 2021’, Bihar ranks 18th out of 19th larger States of India. List the factors responsible for this pity situation in this State. What steps have been taken to improve health situation in Bihar? Are they sufficient? Support your answer with facts and figures.

    ‘नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांक, 2021’ के अनुसार, भारत के 19 बड़े राज्यों में से बिहार का स्थान 18वाँ है। इस राज्य में, इस दयनीय स्थिति के उत्तरदायी कारकों को सूचीबद्ध कीजिए। बिहार में स्वास्थ्य स्थिति को सुधारने के लिए क्या कदम उठाये गये हैं? क्या वे पर्याप्त हैं? अपने उत्तर को तथ्यों एवं आँकड़ों से पुष्ट कीजिए।

    67th (2022), Q7
  24. Write the name of major natural resources existing in Bihar State. Out of these, select any two and show the pockets where they are found and narrate their importance in Bihar’s economic development.

    बिहार राज्य में विद्यमान प्रमुख प्राकृतिक संसाधनों के नाम लिखिए। इनमें से किन्हीं दो को चुनिए तथा उन क्षेत्रों को दर्शाइए जहाँ ये पाये जाते हैं और बिहार के आर्थिक विकास में इनके महत्त्व का वर्णन कीजिए।

    67th (2022), Q8

Section IIIRole and Impact of Science and Technology in the Development of India & Biharभारत और बिहार के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका और प्रभाव

  1. Write short answer of the following questions:

    निम्नलिखित प्रश्नों के लघु उत्तर लिखिए :

    71st (2026), Q7
  2. In the perspective of the basics of cyber security, the need for digital sovereignty and the effectiveness of the Prevention of Money Laundering Act (PMLA), suggest components for a comprehensive internal security strategy.

    साइबर सुरक्षा के मूल सिद्धांत, डिजिटल सार्वभौमिकता की आवश्यकता, तथा मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) की प्रभावशीलता के परिप्रेक्ष्य में एक समग्र आंतरिक सुरक्षा रणनीति के घटक सुझाइए।

    71st (2026), Q8 (a)
  3. “The New Indian Space Policy 2023 has opened the floodgates for the private sector.” Is this transition merely about technological development, or has it qualitatively transformed India’s capabilities for national security disaster response and border management? In the context of drone swarm technology, the security of satellite based communication and the strategic significance of GSLV program, propose the essential pillars of a comprehensive ‘Security-Development-Innovation’ strategy for India’s space and allied technologies.

    “नई भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023 ने निजी क्षेत्र के लिए द्वार खोल दिए हैं।” क्या यह परिवर्तन केवल प्रौद्योगिकी विकास तक सीमित हैं या इसने राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा प्रतिक्रिया तथा सीमा प्रबंधन के लिए भारत की क्षमताओं को गुणात्मक रूप से बदल दिया है? ड्रोन स्वार्म प्रौद्योगिकी, उपग्रह–आधारित संचार की सुरक्षा एवं GSLV कार्यक्रम के सामरिक महत्त्व के संदर्भ में, भारत की अंतरिक्ष एवं संबद्ध प्रौद्योगिकियों के लिए एक व्यापक ‘सुरक्षा–विकास–नवाचार’ रणनीति के आवश्यक स्तंभों का प्रस्ताव रखिए।

    71st (2026), Q8 (b)
  4. Write short answer of the following questions :

    निम्नलिखित प्रश्नों के लघु उत्तर लिखिए :

    70th (2025), Q7
  5. Discuss how the significant milestones, like Chandrayaan and Mangalyaan have enhanced the significance of India’s space program globally ? Also mention how these space missions are helpful in the sectors like agriculture, disaster management and urban planning.

    चर्चा करें कि कैसे चंद्रयान और मंगलयान जैसे महत्वपूर्ण मील के पत्थर ने विश्व स्तर पर भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के महत्व को बढ़ाया है ? इसका भी उल्लेख करें कि ये अंतरिक्ष मिशन कृषि, आपदा प्रबंधन और शहरी नियोजन जैसे क्षेत्रों में कैसे सहायक हैं ?

    70th (2025), Q8 (a)
  6. What do you understand by WiFi ? Explain how it is helped in the development of economy, infrastructure and higher education in India.

    वाई फाई से आप क्या समझते हैं ? उल्लेख करें कि यह भारत में अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षा के विकास में कैसे मदद करता है ?

    70th (2025), Q8 (b)
  7. Write short answer of the following questions :

    निम्नलिखित प्रश्नों के लघु उत्तर लिखिए :

    69th (2023), Q7
  8. Misuse of technology and its wrong application lead to pollute the environment and cause climatic changes. Discuss with suitable examples, how misuse of technology has become a curse to the environment of India.

    तकनीकी का दुरुपयोग एवं इसका गलत प्रयोग पर्यावरण के प्रदूषण की तरफ ले जाता है एवं जलवायु परिवर्तन का कारण बनता है। उचित उदाहरणों की सहायता से विवेचना कीजिए कि किस प्रकार भारत के पर्यावरण के लिए तकनीकी का दुरुपयोग एक अभिशाप बन गया है।

    69th (2023), Q8 (a)
  9. Nanotechnologies have a huge potential to revolutionise our life. Discuss the emerging applications of nanotechnology in human health.

    हमलोगों के जीवन में क्रान्तिकारी परिवर्तन लाने में नैनोटेक्नोलॉजी के पास असीम सम्भावनाएँ हैं। मानव स्वास्थ्य के संदर्भ में नैनोटेक्नोलॉजी के उभरते प्रयोगों की विवेचना कीजिए।

    69th (2023), Q8 (b)
  10. Write short answer of the following questions :

    निम्नलिखित प्रश्नों के लघु उत्तर लिखिए :

    68th (2023), Q7
  11. Along with the advancements in the field of computer and communication technology, India has faced severe data threat both in public and government domain. Discuss various areas of cyber threat and the measures taken by the Central Government in each of them with the help of existing technology.

    संगणक एवं संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति के साथ, आम जनजीवन एवं सरकारी तंत्र के परिक्षेत्रों में भारत डाटा-चोरी के गंभीर संकट से जूझ रहा है। डाटा-चोरी (साइबर थ्रेट) के उन विभिन्न क्षेत्रों की विवेचना कीजिए एवं इन सभी क्षेत्रों में केन्द्र सरकार द्वारा इसे रोकने के प्रयासों का वर्णन उपलब्ध तकनीकी संसाधन की सहायता से कीजिए।

    68th (2023), Q8 (a)
  12. With the mission of providing potable water to every household on one hand and water scarcity on the face of growing population on the other, throw light on the role being played by the Indian Government for water conservation. Also discuss the scientific and technological developments which have been used by the State of Bihar in fulfilling the objectives of the Central Government.

    एक तरफ प्रत्येक परिवार को पीने-योग्य जल की उपलब्धता का उद्देश्य एवं दूसरी तरफ बढ़ती आबादी के कारण जल की कमी को ध्यान में रखते हुए, जल संरक्षण में भारत सरकार की भूमिका पर प्रकाश डालिए। साथ ही केन्द्रीय सरकार के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बिहार राज्य द्वारा अपनाये गये वैज्ञानिक एवं तकनीकी विकास की विवेचना कीजिए।

    68th (2023), Q8 (b)
  13. Quality of life and health of any nation is directly linked to food and dietetic security. India has made appreciable achievements in terms of production, productivity, availability of food grains, horticultural produce, etc. In view of the above perspective, discuss the role of technology in agricultural development of Bihar.

    किसी भी राष्ट्र के जीवन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य का सीधा संबंध भोजन और आहार संबंधी सुरक्षा से होता है। भारत ने उत्पादन, उत्पादकता, खाद्यान्न की उपलब्धता, बागवानी उत्पाद आदि के मामले में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की है। उपर्युक्त परिप्रेक्ष्य में बिहार के कृषि विकास में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा कीजिए।

    67th (2022), Q9
  14. “Technology being more of a curse than a blessing.” Justify the statement in context to the environmental pollution.

    “प्रौद्योगिकी एक वरदान से अधिक अभिशाप है।” पर्यावरण प्रदूषण के संदर्भ में इस कथन की पुष्टि कीजिए।

    67th (2022), Q10
  15. Bihar is a flood-prone State. How can the modern technology help to control floods and manage this kind of disaster? Give your explanations with suitable example.

    बिहार एक बाढ़-प्रभावित राज्य है। आधुनिक प्रौद्योगिकी बाढ़ को नियंत्रित करने और इस तरह के आपदा प्रबंधन में कैसे मदद कर सकती है? उपयुक्त उदाहरण सहित स्पष्टीकरण दीजिए।

    67th (2022), Q11
  16. “Nanotechnology has a huge potential to transform people’s lives for the better.” Justify the statement with appropriate examples.

    “नैनोटेक्नोलॉजी में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की विशाल क्षमता है।” उपयुक्त उदाहरणों के साथ कथन की पुष्टि कीजिए।

    67th (2022), Q12

BPSC Mains · Essay · General Studies Paper 1