BPSC Mains · General Studies Paper 2
67th BPSC Mains 2022: General Studies Paper 2
All 12 questions of the paper, in English and Hindi as printed.
Time: 3 hours · Full marks: 300 · Paper code: 49/FG/CC/M-2022-03
Instructions in the paperप्रश्न-पत्र के निर्देश
- The figures in the margin indicate full marks.
- Answer eight questions, selecting three each from Section—I and Section—II, and two from Section—III.
- Candidates are required to give their answers in their own words as far as practicable.
- All questions have been printed both in Hindi and English. In case of any ambiguity in Hindi version, the English version shall be considered authentic.
- Parts of the same question must be answered together and must not be interposed between answers to other questions.
- उपांत के अंक पूर्णांक के द्योतक हैं।
- खण्ड—I एवं खण्ड—II प्रत्येक में से तीन-तीन प्रश्न तथा खण्ड—III से दो प्रश्नों का चयन करते हुए कुल आठ प्रश्नों के उत्तर दें।
- परीक्षार्थी यथासम्भव अपने शब्दों में ही उत्तर दें।
- सभी प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषा में छपे हैं। यदि हिन्दी भाषा में कोई संदेह है, तो अंग्रेजी भाषा को ही प्रामाणिक माना जाएगा।
- एक ही प्रश्न के विभिन्न खण्डों के उत्तर अनिवार्य रूप से एक साथ ही लिखे जाएँ तथा उनके बीच में अन्य प्रश्नों के उत्तर न लिखे जाएँ।
Section Iखण्ड IIndian Polityभारतीय राजव्यवस्था
Answer any 3किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दें · 114 marks114 अंक
Question 1प्रश्न 1
38 marks38 अंक“The Indian Parliament is not a sovereign legislature. It has vast but not unlimited powers.” Comment on this statement and highlight as to why the Indian Parliament cannot be equated with its British counterpart.
“भारतीय संसद स्वायत्त विधानमंडल नहीं है। इसकी शक्तियाँ विशाल तो हैं, पर असीम नहीं।” इस कथन पर टिप्पणी कीजिए और इस पर प्रकाश डालिए कि भारतीय संसद की तुलना उसके ब्रिटिश समकक्ष से क्यों नहीं की जा सकती।
Question 2प्रश्न 2
38 marks38 अंकDiscuss the problem of Centre-State relations in India and its prospects in future, with special reference to Bihar. Examine as to how the problem can be constructively handled in tune with cooperative federalism.
बिहार के विशेष संदर्भ में भारत में केन्द्र-राज्य संबंधों की समस्या और भविष्य में इसकी संभावनाओं की चर्चा कीजिए। जाँच कीजिए कि सहकारी संघवाद के अनुरूप समस्या को रचनात्मक रूप से कैसे संभाला जा सकता है।
Question 3प्रश्न 3
38 marks38 अंकAccount for the emergence of regional political parties in India. Do you think the existence of the regional political parties is good for satisfying regional aspirations and national unity? Give reason in support of your answer.
भारत में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के उदय का वर्णन कीजिए। क्या आपको लगता है कि क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय एकता को संतुष्ट करने के लिए क्षेत्रीय राजनीतिक दलों का अस्तित्व अच्छा है? अपने उत्तर के समर्थन में तर्क दीजिए।
Question 4प्रश्न 4
38 marks38 अंकAn independent judiciary, having the power of ‘judicial review’, is a salient feature of the Constitution of India. Do you think ‘judicial activism’ has further added to the powers of the Supreme Court? Explain with examples.
एक स्वतंत्र न्यायपालिका, जिसे ‘न्यायिक समीक्षा’ की शक्ति प्राप्त है, भारत के संविधान की एक प्रमुख विशेषता है। क्या आपको लगता है कि ‘न्यायिक सक्रियता’ ने सर्वोच्च न्यायालय की शक्तियों को और बढ़ा दिया है? उदाहरण सहित समझाइए।
Section IIखण्ड IIIndian Economy and Geography of India & Biharभारतीय अर्थव्यवस्था और भारत एवं बिहार का भूगोल
Answer any 3किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दें · 114 marks114 अंक
Question 5प्रश्न 5
38 marks38 अंकPresent the picture of industrial development in Bihar and compare with industrial development of India. Indicate the causes of industrial backwardness in this State and illustrate the recent remedial steps taken by the Government of Bihar to improve the situation.
बिहार में औद्योगिक विकास का चित्र प्रस्तुत कीजिए तथा भारत के औद्योगिक विकास से तुलना कीजिए। इस राज्य में औद्योगिक पिछड़ेपन के कारणों को इंगित कीजिए तथा स्थिति को सुधारने के लिए बिहार सरकार द्वारा उठाये गये हालिया सुधारात्मक कदमों का वर्णन कीजिए।
Question 6प्रश्न 6
38 marks38 अंकIt is said that ‘JEEVIKA (BRLPS) is a tool of women empowerment’. Give an introduction of this project and describe its objectives. Evaluate the role of ‘JEEVIKA SCHEME’ in the context of women empowerment in Bihar.
यह कहा जाता है कि ‘जीविका (बी० आर० एल० पी० एस०) महिला सशक्तिकरण का औजार है’। इस परियोजना का परिचय दीजिए तथा इसके उद्देश्यों का वर्णन कीजिए। बिहार में महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में ‘जीविका परियोजना’ की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए।
Question 7प्रश्न 7
38 marks38 अंकAs per ‘NITI Aayog Health Index, 2021’, Bihar ranks 18th out of 19th larger States of India. List the factors responsible for this pity situation in this State. What steps have been taken to improve health situation in Bihar? Are they sufficient? Support your answer with facts and figures.
‘नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांक, 2021’ के अनुसार, भारत के 19 बड़े राज्यों में से बिहार का स्थान 18वाँ है। इस राज्य में, इस दयनीय स्थिति के उत्तरदायी कारकों को सूचीबद्ध कीजिए। बिहार में स्वास्थ्य स्थिति को सुधारने के लिए क्या कदम उठाये गये हैं? क्या वे पर्याप्त हैं? अपने उत्तर को तथ्यों एवं आँकड़ों से पुष्ट कीजिए।
Question 8प्रश्न 8
38 marks38 अंकWrite the name of major natural resources existing in Bihar State. Out of these, select any two and show the pockets where they are found and narrate their importance in Bihar’s economic development.
बिहार राज्य में विद्यमान प्रमुख प्राकृतिक संसाधनों के नाम लिखिए। इनमें से किन्हीं दो को चुनिए तथा उन क्षेत्रों को दर्शाइए जहाँ ये पाये जाते हैं और बिहार के आर्थिक विकास में इनके महत्त्व का वर्णन कीजिए।
Section IIIखण्ड IIIRole and Impact of Science and Technology in the Development of India & Biharभारत और बिहार के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका और प्रभाव
Answer any 2किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दें · 72 marks72 अंक
Question 9प्रश्न 9
36 marks36 अंकQuality of life and health of any nation is directly linked to food and dietetic security. India has made appreciable achievements in terms of production, productivity, availability of food grains, horticultural produce, etc.
In view of the above perspective, discuss the role of technology in agricultural development of Bihar.
किसी भी राष्ट्र के जीवन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य का सीधा संबंध भोजन और आहार संबंधी सुरक्षा से होता है। भारत ने उत्पादन, उत्पादकता, खाद्यान्न की उपलब्धता, बागवानी उत्पाद आदि के मामले में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की है।
उपर्युक्त परिप्रेक्ष्य में बिहार के कृषि विकास में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा कीजिए।
Question 10प्रश्न 10
36 marks36 अंक“Technology being more of a curse than a blessing.” Justify the statement in context to the environmental pollution.
“प्रौद्योगिकी एक वरदान से अधिक अभिशाप है।” पर्यावरण प्रदूषण के संदर्भ में इस कथन की पुष्टि कीजिए।
Question 11प्रश्न 11
36 marks36 अंकBihar is a flood-prone State. How can the modern technology help to control floods and manage this kind of disaster? Give your explanations with suitable example.
बिहार एक बाढ़-प्रभावित राज्य है। आधुनिक प्रौद्योगिकी बाढ़ को नियंत्रित करने और इस तरह के आपदा प्रबंधन में कैसे मदद कर सकती है? उपयुक्त उदाहरण सहित स्पष्टीकरण दीजिए।
Question 12प्रश्न 12
36 marks36 अंक“Nanotechnology has a huge potential to transform people’s lives for the better.” Justify the statement with appropriate examples.
“नैनोटेक्नोलॉजी में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की विशाल क्षमता है।” उपयुक्त उदाहरणों के साथ कथन की पुष्टि कीजिए।