BPSC Mains
BPSC Mains General Studies Paper 1: Previous-Year Questions
47 questions from 5 papers (2022–2026), newest first. Each paper is on its own page, in English and Hindi, with its tables and diagrams.
The paper: 3 hours, 300 marks, in three sections: Section I, Modern History of India and Indian Culture (114 marks); Section II, Current Events of National and International Importance (114 marks); Section III, Statistical Analysis, Graphs and Diagrams (72 marks).
Papers 5
- 71st BPSC Mains 20268 questions · 2 tables · 3 diagrams
- 70th BPSC Mains 20258 questions · 1 table · 3 diagrams
- 69th BPSC Mains 20238 questions · 1 table · 3 diagrams
- 68th BPSC Mains 20238 questions · 1 table · 3 diagrams
- 67th BPSC Mains 202215 questions · 1 table · 4 diagrams
Every question, section by section
Section I and Section II of every paper, newest first; each opens at its place in its paper.
Section IModern History of India and Indian Cultureभारत का आधुनिक इतिहास और भारतीय संस्कृति
Birsa Munda Movement; Indian Councils Act, 1909; Impact of Western Education in Bihar (1858-1914); Jay Prakash Narayan and Quit India Movement; Pala Art of Eastern India; Rabindranath Tagore’s Contribution to Indian Culture
बिरसा मुंडा आंदोलन; भारतीय परिषद अधिनियम, 1909; बिहार में पश्चिमी शिक्षा का प्रभाव (1858-1914); जयप्रकाश नारायण और भारत छोड़ो आंदोलन; पूर्वी भारत की पाल कला; भारतीय संस्कृति में रवीन्द्रनाथ टैगोर का योगदान
71st (2026), Q1Analyse the political, economic, and social factors behind the Revolt of 1857, and assess Bihar’s contribution to the uprising in a critical manner.
1857 के विद्रोह के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक कारणों का विश्लेषण कीजिए तथा बिहार के योगदान का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
71st (2026), Q2 (a)Analyse the major features of Mauryan art and architecture, and assess how far they expressed the political and cultural values of the period.
मौर्य कला और वास्तुकला की प्रमुख विशेषताओं का विश्लेषण करें और आकलन करें कि उन्होंने उस काल के राजनीतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को किस हद तक व्यक्त किया।
71st (2026), Q2 (b)Discuss the transformation of the Indian national movement from early constitutional agitation to mass mobilisation, highlighting Bihar’s role at different historical junctures.
प्रारम्भिक संवैधानिक आंदोलन से लेकर जन–आंदोलन तक भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के रूपांतरण की चर्चा कीजिए तथा विभिन्न ऐतिहासिक चरणों में बिहार की भूमिका को रेखांकित कीजिए।
71st (2026), Q3 (a)To what extent did Nehru’s foreign policy reflect idealism and pragmatism? Examine with reference to its main features.
नेहरू की विदेश नीति किस हद तक आदर्शवाद और व्यावहारिकता को प्रतिबिंबित करती थी? इसकी मुख्य विशेषताओं के संदर्भ में परीक्षण करें।
71st (2026), Q3 (b)The Indian Councils Act, 1861; Role of Bihar in the Quit India Movement; Santhal uprising; Patna Kalam painting; Art and Architecture of Mauryan Age
भारतीय परिषद अधिनियम, 1861; भारत छोड़ो आन्दोलन में बिहार की भूमिका; संथाल विद्रोह; पटना क़लम चित्रकला; मौर्यकालीन कला एवं स्थापत्यकला
70th (2025), Q1Describe the Champaran Indigo Movement and explain its impacts on the Indian freedom struggle.
चम्पारण नील आन्दोलन का वर्णन कीजिए तथा भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष पर इसके प्रभावों की व्याख्या कीजिए ।
70th (2025), Q2 (a)How far the British policy was responsible for the emergence of Indian National Movement ? Explain.
भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के उदय में ब्रिटिश नितियाँ कहाँ तक जिम्मेवार थीं ? व्याख्या कीजिए ।
70th (2025), Q2 (b)Examine the expansion of Western Education in Bihar from mid-nineteenth century onward.
बिहार में उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य से आगे पश्चिमी शिक्षा के फैलाव का परीक्षण कीजिए ।
70th (2025), Q3 (a)Assess the constructive works of Mahatma Gandhi.
महात्मा गाँधी के रचनात्मक कार्यों का आंकलन कीजिए ।
70th (2025), Q3 (b)Indian Councils Act, 1892; Santhal Uprising; Champaran Satyagraha; Art and Architecture of Mauryan Period; Cave Paintings of Eastern India in Ancient Period
भारतीय परिषद् अधिनियम, 1892; संथाल विद्रोह; चम्पारण सत्याग्रह; मौर्य काल की कला और वास्तुकला; प्राचीन काल में पूर्वी भारत के गुफा चित्र
69th (2023), Q1“Bihar has been the centre of learning and spiritualism for ancient time.” Explain in detail.
“प्राचीन काल से बिहार शिक्षा और अध्यात्म का केन्द्र रहा है।” इसकी विस्तृत व्याख्या कीजिए।
69th (2023), Q2 (a)Evaluate the Champaran Indigo Movement and explain its impacts on the Indian Freedom Struggle.
चम्पारण नील आन्दोलन का मूल्यांकन कीजिए तथा भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष पर इसके प्रभावों का वर्णन कीजिए।
69th (2023), Q2 (b)Critically examine the contribution of moderate phase of the Indian National Congress Movement.
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस आंदोलन के उदारवादी चरण के योगदान का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
69th (2023), Q3 (a)Trace the development of modern education in Bihar and its impact.
बिहार में आधुनिक शिक्षा के विकास और उसके प्रभाव को रेखांकित कीजिए।
69th (2023), Q3 (b)Government of India Act, 1858; Birsa Munda Movement; Indigo Revolt; Patna Kalam Painting; Development of Caves in Eastern India in Ancient Time
भारत सरकार अधिनियम, 1858; बिरसा मुंडा आन्दोलन; इंडिगो/नील विद्रोह; पटना कलम चित्रकला; प्राचीन काल में पूर्वी भारत में गुहाओं का विकास
68th (2023), Q1Discuss the factors for the emergence of Indian National Movement. How it gave direction to the freedom struggle?
भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के उदय के कारकों की चर्चा कीजिए। इसने स्वतंत्रता संग्राम को किस प्रकार दिशा दी?
68th (2023), Q2 (a)Discuss the growth of colonial technical education in Bihar under various schemes of British rule. Critically analyse its impact.
ब्रिटिश शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बिहार में औपनिवेशिक तकनीकी शिक्षा के विकास की चर्चा कीजिए। इसके प्रभाव का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
68th (2023), Q2 (b)Analyse the development of temples in North India in ancient time.
प्राचीन काल में उत्तर भारत में हुए मंदिरों के विकास का विश्लेषण कीजिए।
68th (2023), Q3 (a)Describe Rabindranath Tagore's ideas of society and culture.
समाज और संस्कृति पर रवीन्द्रनाथ टैगोर के विचारों का वर्णन कीजिए।
68th (2023), Q3 (b)Discuss the factors responsible for the formation of the Indian National Congress. What were the British policies towards early nationalists?
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना के लिए उत्तरदायी कारकों का उल्लेख कीजिए। प्रारम्भिक राष्ट्रवादियों के प्रति ब्रिटिश नीतियों की चर्चा कीजिए।
67th (2022), Q1Trace the course of expansion of Western and technical education in Bihar between 1857–1947.
1857–1947 के मध्य बिहार में पाश्चात्य एवं तकनीकी शिक्षा के विस्तार के क्रम को अनुरेखित कीजिए।
67th (2022), Q2Critically analyze the factors responsible for the emergence of Gandhiji as an eminent nationalist leader.
एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नायक के रूप में गाँधीजी के उदय के लिए उत्तरदायी कारकों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
67th (2022), Q3Write an essay on the Quit India Movement of 1942. Was it a spontaneous movement?
1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन पर एक निबन्ध लिखिए। क्या यह एक अनायास ही होने वाला आन्दोलन था?
67th (2022), Q4Describe the chief characteristics of Mauryan art.
मौर्यकालीन कला की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
67th (2022), Q5Santhal Uprising; Champaran Satyagraha; Rabindranath Tagore's Contribution to the Freedom Movement
संथाल विद्रोह; चम्पारण सत्याग्रह; रवीन्द्रनाथ टैगोर का स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान
67th (2022), Q6
Section IICurrent Events of National and International Importanceराष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व का वर्तमान घटनाचक्र
Answer the following questions :
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
71st (2026), Q4Discuss the India-European Free Trade Association (EFTA) Trade and Economic Partnership Agreement (TEPA), signed on 10 March 2024, which came into effect on 1 October 2025. Also, explain the economic and strategic implications of India-EU relations.
भारत–यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) ट्रेड और इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (TEPA), जो 10 मार्च 2024 को हस्ताक्षरित हुआ और 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हुआ, पर चर्चा करें। साथ ही, भारत–यूरोपियन यूनियन (EU) संबंधों के आर्थिक और रणनीतिक प्रभावों का विश्लेषण करें।
71st (2026), Q5 (a)The UN Sustainable Development Goals (SDGs), also known as the Global Goals, have been in effect for ten years since their adoption in September 2015. Examine India’s progress and challenges in achieving the United Nations’ Sustainable Development Goals.
संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास लक्ष्य (SDGs), जिन्हें ग्लोबल गोल्स भी कहा जाता है, सितंबर 2015 में उनके स्वीकृत होने के बाद से पिछले दस वर्षों से प्रभावी है। संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में भारत की प्रगति और चुनौतियों का विश्लेषण करें।
71st (2026), Q5 (b)In recent years, the Chhath festival has gained increasing global attention. Discuss the Social, cultural and economic impact of Chhath and its linkages with migration.
हाल के वर्षों में छठ पूजा के त्यौहार में वैश्विक ध्यानाकर्षण किया है। छठ के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रभावों तथा प्रवासियों द्वारा इसके प्रसार पर विस्तृत चर्चा करें।
71st (2026), Q6 (a)Bihar has emerged as the top-performing state in the country in the ‘Prime Minister Formalization Micro Food Processing Enterprises Upgradation’ (PMFME) Scheme. Analyse the potential PMFME towards contribution in the economic development of the Urban and Rural areas in Bihar.
देश में बिहार ‘प्रधानमंत्री फॉरमालाईजेशन माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज अपग्रेडेशन’ (PMFME) योजना में टॉप परफॉर्मिंग राज्य के रूप में उभरा है। बिहार के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आर्थिक विकास में योगदान में PMFME की संभावित भूमिका का विश्लेषण करें।
71st (2026), Q6 (b)Answer the following questions :
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
70th (2025), Q4Uttarakhand has became the first state to implement the Uniform Civil Code in India. Explain the Uniform Civil Code in this regard. Also explain with examples, what changes will it bring to the Indian society on social, cultural, religious and legal basis.
उत्तराखण्ड भारत में एकसमान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है । इस सम्बन्ध में एकसमान नागरिक संहिता को समझाइये । साथ ही इससे भारतीय समाज में सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक तथा कानूनी आधार पर क्या परिवर्तन होगें को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए ।
70th (2025), Q5 (a)Discuss the Constitutional provisions governing Presidents Rule in India, giving reasons for the imposition of Presidents Rule in Manipur recently and also evaluate its effectiveness in the present times.
भारत में राष्ट्रपति शासन को नियंत्रित करने वाले संवैधानिक प्रावधानों पर चर्चा करें, हाल ही में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के कारण बताएं और वर्तमान समय में उसकी प्रभावशीलता का भी मूल्यांकन करें ।
70th (2025), Q5 (b)Discuss the concept of ‘One Nation, One Election’ and its implication on the federal Structure of India. What are the potential advantages and disadvantages of synchronizing elections to the Lok Sabha and State Assemblies ? Analyze.
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा तथा भारत के संघीय ढाँचे पर इसके निहितार्थ पर चर्चा करें । लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ कराने के सम्भावित फायदे और नुकसान क्या हैं ? विश्लेषित कीजिए ।
70th (2025), Q6 (a)Throwing light on the increasing women participation in Indian politics and society and the Women’s Reservation Act, 2023 (Narishakti Vandan Act, 2023), Analyze the social, economic and political changes taking place in Indian society due to its implementation.
भारतीय राजनीति एवं समाज में बढ़ती महिला सहभागिता तथा महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 (नारीशक्ति वन्दन अधिनियम, 2023) पर प्रकाश डालते हुए, इसके क्रियान्वयन से भारतीय समाज में होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक परिवर्तनों का विश्लेषण कीजिए ।
70th (2025), Q6 (b)Answer the following questions :
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
69th (2023), Q4Provide a brief overview of the Manipur crisis. In your view, what could be the potential repercussion of this ethno-religious conflict on the landscape of national politics? Comment.
मणिपुर संकट की संक्षिप्त जानकारी प्रदान कीजिए। आपकी दृष्टि में प्रजातीय-धार्मिक संघर्ष का राष्ट्रीय राजनीति के परिदृश्य पर क्या सम्भावित प्रभाव हो सकता है? टिप्पणी कीजिए।
69th (2023), Q5 (a)How does India’s leadership within the G-20 reflect its commitment to upholding the ancient philosophy of ‘Vasudhaiva Kutumbakam’ (the world is one family)? Examine the ways in which India’s approach aligns with this philosophy and contributes to global cooperation and development through its role in the G-20.
यह कैसे प्रतिबिम्बित होता है कि G-20 में भारतीय नेतृत्व प्राचीन दर्शन ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ (विश्व एक परिवार के रूप में) का पालन करने के प्रति प्रतिबद्ध है? भारत की G-20 में वैश्विक सहयोग एवं विकास में योगदान में भूमिका इस दर्शन के साथ कैसे संरूपित होती है, इसका मूल्यांकन कीजिए।
69th (2023), Q5 (b)What could be the potential positive and negative societal consequences of introducing a Uniform Civil Code in India, considering its rich diversity? Explain.
भारत की समृद्ध विविधता को ध्यान में रखते हुए भारत में एकसमान नागरिक संहिता को लागू करने के पूर्वानुमानित सकारात्मक व नकारात्मक सामाजिक परिणाम क्या हो सकते हैं, व्याख्या कीजिए।
69th (2023), Q6 (a)How does India’s growing status as an emerging space power align with its ambitions and achievement in space exploration, particularly in the context of the Chandrayaan-3 mission by ISRO? Discuss the mission’s goals and its role in India’s journey towards becoming a prominent player in the global space arena.
इसरो (ISRO) के द्वारा चन्द्रयान-3 मिशन के विशेष सन्दर्भ में, भारत की उभरती हुई अन्तरिक्ष शक्ति की स्थिति अन्तरिक्ष अन्वेषण में की गयी उम्मीदों और उपलब्धियों से कैसे मेल खाती है? वैश्विक अन्तरिक्ष पटल पर प्रमुख खिलाड़ी बनने की भारत की यात्रा में इस मिशन के लक्ष्यों व भूमिका का विवेचन कीजिए।
69th (2023), Q6 (b)Write short notes on the following :
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए :
68th (2023), Q4What are the draft regulations announced recently by the University Grants Commission to open the door for foreign universities to set up campuses in India? What prospects do you visualize about their impact on higher education in India? Do you think it will be a game-changer? Give arguments in support of your answer.
भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों को कैंपस स्थापित करने के लिए दरवाजा खोलने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा हाल ही में घोषित मसौदा नियम क्या हैं? आप भारत में उच्च शिक्षा पर उनके प्रभाव के बारे में कैसी संभावनाओं की कल्पना करते हैं? क्या आपको लगता है कि यह खेल-परिवर्तक होगा? अपने उत्तर के समर्थन में तर्क दीजिए।
68th (2023), Q5 (a)In the wake of its criticism by the Vice-President of India recently, critically examine the doctrine of basic structure given by the Supreme Court of India half a century ago. Do you think this debate will prove to be a point of clash between the executive and the judiciary in near future? Give arguments.
आधी सदी पहले भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए बुनियादी ढाँचे के सिद्धांत के बारे में हाल ही में भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा आलोचना का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। क्या आप समझते हैं कि यह बहस कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच निकट भविष्य में टकराव का मुद्दा साबित होगा? तर्क दीजिए।
68th (2023), Q5 (b)Do you think India must reclaim the leadership of the developing world through its ambition to steer the G-20 Summit in Delhi to success later this year, despite India's own enduring developmental challenges? Do you think India faces the real difficulty of uniting the Global South in pursuit of common goals? Write your answer with convincing arguments.
क्या आपको लगता है कि इस साल के अंत में दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को अपनी स्थायी विकासात्मक चुनौतियों के बावजूद भारत को अपनी महत्त्वाकांक्षा के माध्यम से सफल बनाने के विकासशील दुनिया के नेतृत्व को पुनः प्राप्त करना चाहिए? क्या आपको लगता है कि भारत को दक्षिण विश्व को आम लक्ष्यों की खोज में एकजुट करने में वास्तविक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है? अपना उत्तर ठोस तर्कों के साथ लिखिए।
68th (2023), Q6 (a)Evaluate the role of United Nations in access and resource management about support of Syria and Turkey earthquake disaster.
सीरिया व तुर्की भूकंप आपदा सहायता में राष्ट्र संघ की पहुँच एवं संसाधन प्रबन्धन भूमिका का मूल्यांकन कीजिए।
68th (2023), Q6 (b)Discuss the origin, membership, development and objectives of 'QUAD'. What is its significance for India?
'क्वाड' की उत्पत्ति, सदस्यता, विकास एवं उद्देश्यों का वर्णन कीजिए। भारत के लिए इसका क्या महत्त्व है?
67th (2022), Q7'Agnipath' is a path towards development or destruction? Comment.
'अग्निपथ' विकास अथवा विनाश की ओर पथ है? टिप्पणी कीजिए।
67th (2022), Q8Discuss the concept of 'One Nation One Election' in Indian context and give your arguments for and against it.
भारतीय सन्दर्भ में, 'एक राष्ट्र एक निर्वाचन' की अवधारणा का वर्णन कीजिए तथा इसके पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क दीजिए।
67th (2022), Q9What is the root cause of war between Russia and Ukraine? Discuss its impact upon the nations of the world with special reference to India.
रूस और यूक्रेन के मध्य युद्ध का मूल कारण क्या है? भारत के विशेष सन्दर्भ में विश्व के राष्ट्रों पर इसके प्रभाव का वर्णन कीजिए।
67th (2022), Q10It is generally alleged that ruling party misuses the Constitutional Institutions for its vested interests. Do you agree with this view? Give arguments in support of your answer.
प्रायः यह आरोप लगाया जाता है कि सत्ताधारी दल अपने निहित स्वार्थों हेतु संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करता है। क्या आप इस मत से सहमत हैं? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।
67th (2022), Q11
Section III, statistical analysis, graphs and diagrams, is on each paper's page with its tables and diagrams.