BPSC Mains · General Studies Paper 1

67th BPSC Mains 2022: General Studies Paper 1

All 15 questions of the paper, in English and Hindi as printed, with its 1 table and 4 diagrams.

Time: 3 hours · Full marks: 300 · Paper code: 49/FG/CC/M-2022-02

Instructions in the paperप्रश्न-पत्र के निर्देश
  1. The figures in the margin indicate full marks.
  2. Answer eight questions, selecting three each from Section—I and Section—II, and two from Section—III.
  3. Candidates are required to give their answers in their own words as far as practicable.
  4. All questions have been printed both in Hindi and English. In case of any ambiguity in Hindi version, the English version shall be considered authentic.
  5. Parts of the same question must be answered together and must not be interposed between answers to other questions.
  1. उपांत के अंक पूर्णांक के द्योतक हैं।
  2. खण्ड—I एवं खण्ड—II प्रत्येक में से तीन प्रश्न तथा खण्ड—III से दो प्रश्नों का चयन करते हुए कुल आठ प्रश्नों के उत्तर दें।
  3. परीक्षार्थी यथासम्भव अपने शब्दों में ही उत्तर दें।
  4. सभी प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषा में छपे हैं। यदि हिन्दी भाषा में कोई संदेह है, तो अंग्रेजी भाषा को ही प्रामाणिक माना जाएगा।
  5. एक ही प्रश्न के विभिन्न खण्डों के उत्तर अनिवार्य रूप से एक साथ ही लिखे जाएँ तथा उनके बीच में अन्य प्रश्नों के उत्तर न लिखे जाएँ।

Section Iखण्ड IModern History of India and Indian Cultureभारत का आधुनिक इतिहास और भारतीय संस्कृति

Answer any 3किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दें · 114 marks114 अंक

  1. Question 1प्रश्न 1

    38 marks38 अंक

    Discuss the factors responsible for the formation of the Indian National Congress. What were the British policies towards early nationalists?

    भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना के लिए उत्तरदायी कारकों का उल्लेख कीजिए। प्रारम्भिक राष्ट्रवादियों के प्रति ब्रिटिश नीतियों की चर्चा कीजिए।

  2. Question 2प्रश्न 2

    38 marks38 अंक

    Trace the course of expansion of Western and technical education in Bihar between 1857–1947.

    1857–1947 के मध्य बिहार में पाश्चात्य एवं तकनीकी शिक्षा के विस्तार के क्रम को अनुरेखित कीजिए।

  3. Question 3प्रश्न 3

    38 marks38 अंक

    Critically analyze the factors responsible for the emergence of Gandhiji as an eminent nationalist leader.

    एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नायक के रूप में गाँधीजी के उदय के लिए उत्तरदायी कारकों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।

  4. Question 4प्रश्न 4

    38 marks38 अंक

    Write an essay on the Quit India Movement of 1942. Was it a spontaneous movement?

    1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन पर एक निबन्ध लिखिए। क्या यह एक अनायास ही होने वाला आन्दोलन था?

  5. Question 5प्रश्न 5

    38 marks38 अंक

    Describe the chief characteristics of Mauryan art.

    मौर्यकालीन कला की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

  6. Question 6प्रश्न 6

    19×2=38 marks19×2=38 अंक

    Write short notes on any two of the following :

    निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए :

    1. (a)(क)

      Santhal Uprising

      संथाल विद्रोह

    2. (b)(ख)

      Champaran Satyagraha

      चम्पारण सत्याग्रह

    3. (c)(ग)

      Rabindranath Tagore's Contribution to the Freedom Movement

      रवीन्द्रनाथ टैगोर का स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान

Section IIखण्ड IICurrent Events of National and International Importanceराष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व का वर्तमान घटना-चक्र

Answer any 3किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दें · 114 marks114 अंक

  1. Question 7प्रश्न 7

    38 marks38 अंक

    Discuss the origin, membership, development and objectives of 'QUAD'. What is its significance for India?

    'क्वाड' की उत्पत्ति, सदस्यता, विकास एवं उद्देश्यों का वर्णन कीजिए। भारत के लिए इसका क्या महत्त्व है?

  2. Question 8प्रश्न 8

    38 marks38 अंक

    'Agnipath' is a path towards development or destruction? Comment.

    'अग्निपथ' विकास अथवा विनाश की ओर पथ है? टिप्पणी कीजिए।

  3. Question 9प्रश्न 9

    38 marks38 अंक

    Discuss the concept of 'One Nation One Election' in Indian context and give your arguments for and against it.

    भारतीय सन्दर्भ में, 'एक राष्ट्र एक निर्वाचन' की अवधारणा का वर्णन कीजिए तथा इसके पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क दीजिए।

  4. Question 10प्रश्न 10

    38 marks38 अंक

    What is the root cause of war between Russia and Ukraine? Discuss its impact upon the nations of the world with special reference to India.

    रूस और यूक्रेन के मध्य युद्ध का मूल कारण क्या है? भारत के विशेष सन्दर्भ में विश्व के राष्ट्रों पर इसके प्रभाव का वर्णन कीजिए।

  5. Question 11प्रश्न 11

    38 marks38 अंक

    It is generally alleged that ruling party misuses the Constitutional Institutions for its vested interests. Do you agree with this view? Give arguments in support of your answer.

    प्रायः यह आरोप लगाया जाता है कि सत्ताधारी दल अपने निहित स्वार्थों हेतु संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करता है। क्या आप इस मत से सहमत हैं? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।

Section IIIखण्ड IIIStatistical Analysis, Graphs and Diagramsसांख्यिकी विश्लेषण, आरेखन और चित्रण

Answer any 2किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दें · 72 marks72 अंक

  1. Question 12प्रश्न 12

    36 marks36 अंक

    Study the following table carefully and answer the questions given below :

    निम्न सारणी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

    Percentage marks obtained by seven students in six different subjectsसात छात्रों द्वारा छः भिन्न विषयों में प्राप्त अंकों का प्रतिशत
    Studentछात्रSubjectविषय
    A (Out of 75)A (75 में से)B (Out of 150)B (150 में से)C (Out of 100)C (100 में से)D (Out of 50)D (50 में से)E (Out of 150)E (150 में से)F (Out of 75)F (75 में से)
    P856876928982
    Q787284806470
    R667579887266
    S746291747074
    T907567686978
    V868069788280
    W826881857672
    1. (a)(क)

      Find the total percentage marks secured by R in all the six subjects together.

      R द्वारा प्राप्त सभी छः विषयों का एक-साथ कुल अंक प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

      6 marks6 अंक
    2. (b)(ख)

      Find the difference between the marks obtained by P in the subjects B, D and E together and the marks obtained by T in the same subjects.

      विषय B, D व E में एक-साथ P द्वारा प्राप्त अंकों का और उन्हीं विषयों में T द्वारा प्राप्त अंकों का अंतर ज्ञात कीजिए।

      10 marks10 अंक
    3. (c)(ग)

      Find the average marks obtained by all the students in the subject B.

      विषय B में सभी छात्रों द्वारा प्राप्त औसत अंक ज्ञात कीजिए।

      6 marks6 अंक
    4. (d)(घ)

      Find the average percent of marks obtained by all the students in the subjects C and D together.

      सभी छात्रों द्वारा विषय C व D में एक-साथ प्राप्त अंकों का औसत प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

      10 marks10 अंक
    5. (e)(ङ)

      What is the total marks obtained by all the students in subject F?

      सभी छात्रों द्वारा विषय F में प्राप्त कुल अंक ज्ञात कीजिए।

      4 marks4 अंक
  2. Question 13प्रश्न 13

    36 marks36 अंक

    Study the following pie-charts carefully and answer the questions given below :

    नीचे दिए गए वृत्तचित्रों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

    Sales of toastersMarket share in 2013–20142010–2011(200000)2011–2012(250000)2012–2013(300000)2013–2014(350000)BPL18°ONIDA39·6°IFB36°TVS18°Others68·4°180°Videocon
    टोस्टर की बिक्री2013–2014 में बाज़ार में हिस्सेदारी2010–2011(200000)2011–2012(250000)2012–2013(300000)2013–2014(350000)BPL18°ONIDA39·6°IFB36°TVS18°अन्य68·4°180°Videocon
    1. (a)(क)

      Assuming that Videocon has maintained its market share at the same level from 2010–2011, what is the total number of toasters sold by Videocon in these four years?

      यह मानते हुए कि वीडियोकॉन ने 2010–2011 से अपनी बाज़ार हिस्सेदारी उसी स्तर पर बनाए रखी है, वीडियोकॉन द्वारा इन चार सालों में बेचे गए टोस्टरों की कुल संख्या क्या है?

      4 marks4 अंक
    2. (b)(ख)

      If in 2012–2013 the market share of BPL was 7%, then what is the change in the number of toasters sold by BPL from 2012–2013 to 2013–2014?

      यदि 2012–2013 में BPL की बाज़ार हिस्सेदारी 7% थी, तो 2012–2013 से 2013–2014 तक BPL द्वारा बेचे जाने वाले टोस्टरों की संख्या में कितना परिवर्तन होता है?

      8 marks8 अंक
    3. (c)(ग)

      If Maharaja is one of the companies included in 'others' and its sale constitutes 40% of 'others', then how many toasters of Maharaja were sold in 2013–2014?

      यदि 'अन्य' में शामिल कम्पनियों में से 'महाराजा' भी एक है और इसकी बिक्री 'अन्य' का 40% योगदान करती है, तो 2013–2014 में 'महाराजा' के कितने टोस्टर बेचे गए?

      6 marks6 अंक
    4. (d)(घ)

      Assuming that the number of toasters sold increases at the same rate in 2014–2015 as it did from 2012–2013 to 2013–2014, and assuming further that TVS maintains its market share, what will be the number of units sold by TVS in 2014–2015?

      यह मानते हुए कि बेचे गए टोस्टरों की संख्या 2014–2015 में उसी दर से बढ़ती है जैसे उसकी 2012–2013 से 2013–2014 तक की थी, और साथ ही यह भी मानते हुए कि TVS ने अपनी बाज़ार हिस्सेदारी बनाए रखी है, तो 2014–2015 में TVS द्वारा बेची गई इकाइयों की संख्या क्या होगी?

      8 marks8 अंक
    5. (e)(ङ)

      If in 2013–2014 IFB sold 7000 more units and effected the market share of other companies, then what would be its market share (in %)?

      यदि 2013–2014 में IFB ने 7000 ज़्यादा इकाइयाँ बेचीं और अन्य कम्पनियों की बाज़ार हिस्सेदारी को प्रभावित किया, तो इसका बाज़ार हिस्सा (% में) क्या होगा?

      10 marks10 अंक
  3. Question 14प्रश्न 14

    36 marks36 अंक

    Study the following graph carefully and answer the questions given below :

    निम्न ग्राफ का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

    Target and actual production of bolts (in ’000)in a factoryTarget productionActual production100120140160180200220240260280300Production (in ’000)2001–022002–032003–042004–052005–062006–07Years144227125210255295195163186284195231
    किसी कारखाने में बोल्ट का लक्ष्य और वास्तविकउत्पादन (’000 में)लक्ष्य उत्पादनवास्तविक उत्पादन100120140160180200220240260280300उत्पादन (’000 में)2001–022002–032003–042004–052005–062006–07वर्ष144227125210255295195163186284195231
    1. (a)(क)

      What is the percentage change in the targeted production from 2004–2005 to 2005–2006?

      2004–2005 से 2005–2006 में लक्षित उत्पादन में कितने प्रतिशत परिवर्तन हुआ है?

      6 marks6 अंक
    2. (b)(ख)

      In which period was the percentage of actual production with respect to target production the highest?

      लक्ष्य उत्पादन के संबंध में वास्तविक उत्पादन का प्रतिशत किस अवधि में उच्चतम था?

      8 marks8 अंक
    3. (c)(ग)

      What is the ratio of the number of years in which the actual production was above the average actual production to the number of years in which the actual production was below the average actual production?

      उन वर्षों की संख्या, जिनमें वास्तविक उत्पादन औसत वास्तविक उत्पादन से अधिक था, और उन वर्षों की संख्या, जिनमें वास्तविक उत्पादन औसत वास्तविक उत्पादन से कम था, का अनुपात क्या है?

      8 marks8 अंक
    4. (d)(घ)

      Find the ratio of the sum of targeted production for the years 2002–2003, 2005–2006 and 2006–2007 to the sum of the actual production for these years.

      वर्ष 2002–2003, 2005–2006 और 2006–2007 के लिए लक्षित उत्पादन के योग का अनुपात इन वर्षों के वास्तविक उत्पादन के योग से निकालिए।

      8 marks8 अंक
    5. (e)(ङ)

      Find the difference between targeted production and actual production for the years 2002–2003 and 2005–2006 taken together.

      वर्ष 2002–2003 और 2005–2006 को मिलाकर लक्षित उत्पादन और वास्तविक उत्पादन के बीच का अंतर निकालिए।

      6 marks6 अंक
  4. Question 15प्रश्न 15

    36 marks36 अंक

    The following bar graphs show the Per Capita Income and National Income of a country for the given years. Refer to the bar graphs to answer the questions that follow :

    दिए गए वर्षों के लिए किसी राष्ट्र की प्रति व्यक्ति आय और राष्ट्रीय आय निम्न दंड आरेखों द्वारा दर्शाई गई हैं। दंड आरेखों का संदर्भ लेते हुए नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

    Per Capita Income (in ₹)2381951328196167419711630198149331991Years
    प्रति व्यक्ति आय (₹ में)2381951328196167419711630198149331991वर्ष
    National Income (in ₹ ’00 crore)901951152196139719711224198147261991Years
    राष्ट्रीय आय (₹ ’00 करोड़ में)901951152196139719711224198147261991वर्ष
    1. (a)(क)

      What is the growth percentage in 'Per Capita Income' from 1951 to 1991?

      1951 से 1991 तक 'प्रति व्यक्ति आय' में वृद्धि प्रतिशत कितना है?

      6 marks6 अंक
    2. (b)(ख)

      What is the annual growth rate of 'Per Capita Income' from 1961 to 1971 (assuming that the growth was uniform throughout)?

      1961 से 1971 तक 'प्रति व्यक्ति आय' में वार्षिक वृद्धि दर कितनी है (यह मानते हुए कि शुरू से अन्त तक वृद्धि एक-समान थी)?

      8 marks8 अंक
    3. (c)(ग)

      Find the country's population during 1981.

      1981 के दौरान राष्ट्र की जनसंख्या ज्ञात कीजिए।

      8 marks8 अंक
    4. (d)(घ)

      What was the growth rate in population during the decade 1981–1991?

      दशक 1981–1991 के दौरान जनसंख्या में वृद्धि दर कितनी थी?

      8 marks8 अंक
    5. (e)(ङ)

      By how much percent the 'National Income' grew from 1951 to 1991?

      1951 से 1991 तक 'राष्ट्रीय आय' में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई?

      6 marks6 अंक

All GS Paper 1 papers · BPSC Mains