मध्यकालीन इतिहास PYQ 83 / 123 · मुगल सम्राट

निम्नलिखित अंग्रेजों में से किसे जहांगीर ने 'इंग्लिश खां' की उपाधि से सम्मानित किया?

  1. Aहॉकिंस
  2. Bसर टॉमस रो
  3. Cएडवर्ड टेरी
  4. Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

40th B.P.S.C. (Pre) 1995

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) हॉकिंस

व्याख्या

विलियम हॉकिंस (1608-1611 ई.) ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा जहांगीर के दरबार में भेजा गया पहला अंग्रेज राजदूत था और कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में मुगल दरबार में उपस्थित होने वाला पहला अंग्रेज था। सम्राट जहांगीर ने उसे 400 का मनसब प्रदान किया। उसने हॉकिंस को 'इंग्लिश खां' की उपाधि दी और एक आर्मेनियाई स्त्री से उसका विवाह कराया। सर टॉमस रो राजा जेम्स प्रथम द्वारा भेजा गया पहला राजदूत था, जो जहांगीर के दरबार में आया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 123 मध्यकालीन इतिहास PYQ