मध्यकालीन इतिहास PYQ 325 / 619 · मुगल सम्राट

आगरा में एतमादुद्दौला का मकबरा किसने बनवाया?

  1. Aअकबर
  2. Bजहांगीर
  3. Cनूरजहां
  4. Dशाहजहां

48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) नूरजहां

व्याख्या

एतमादुद्दौला का मकबरा नूरजहां ने अपने पिता की मृत्यु के बाद 1622-28 ई. के बीच बनवाया। यह आगरा में यमुना नदी के तट पर स्थित एक अत्यंत अलंकृत इमारत है। यह चतुर्भुजाकार मकबरा पहला मुगलकालीन मकबरा है, जिसमें बड़े पैमाने पर संगमरमर का प्रयोग हुआ, और अलंकरण के लिए पिएट्रा ड्यूरा तकनीक का प्रयोग हुआ—संभवतः इस्लामी इमारतों में पहली बार।

यह प्रश्न हल करेंसभी 619 मध्यकालीन इतिहास PYQ