किस मुगल सम्राट के समय में सर टॉमस रो भारत आया?
- Aबाबर
- Bअकबर
- Cजहांगीर
- Dशाहजहां
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) जहांगीर
व्याख्या
विलियम हॉकिंस (1608-1611 ई.) ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा जहांगीर के दरबार में भेजा गया पहला अंग्रेज राजदूत था और कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में मुगल दरबार में उपस्थित होने वाला पहला अंग्रेज था। सम्राट जहांगीर ने उसे 400 का मनसब प्रदान किया। उसने हॉकिंस को 'इंग्लिश खां' की उपाधि दी और एक आर्मेनियाई स्त्री से उसका विवाह कराया। सर टॉमस रो राजा जेम्स प्रथम द्वारा भेजा गया पहला राजदूत था, जो जहांगीर के दरबार में आया।