मध्यकालीन इतिहास PYQ 321 / 619 · मुगल सम्राट

अकबर ने बंगाल और बिहार को अपने साम्राज्य में मिलाया:

  1. A1590 ई.
  2. B1575 ई.
  3. C1576 ई.
  4. D1572 ई.

48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) 1576 ई.

व्याख्या

1572 ई. में सुलेमान की मृत्यु के बाद उसका पुत्र दाऊद खां गद्दी पर बैठा। दाऊद खां ने स्वयं को स्वतंत्र घोषित कर पटना के मुगल किले पर आक्रमण किया। अकबर ने मुनीम खां को दाऊद पर आक्रमण करने और बिहार जीतने का आदेश दिया। मुनीम खां ने एक युद्ध में दाऊद को पराजित किया और 1574 ई. तक बिहार पर मुगलों का अधिकार स्थापित हो गया। पराजय के बाद दाऊद बंगाल भाग गया; परंतु 12 जुलाई, 1576 को राजमहल के युद्ध में टोडरमल, मुजफ्फर खां और हुसैन कुली ने मिलकर दाऊद को पूरी तरह पराजित किया। इस प्रकार 1576 ई. में बंगाल और बिहार पूरी तरह मुगल साम्राज्य में मिला लिए गए।

यह प्रश्न हल करेंसभी 619 मध्यकालीन इतिहास PYQ