मध्यकालीन इतिहास PYQ 79 / 123 · मुगल सम्राट

निम्नलिखित मुस्लिम शासकों में से किसने तीर्थयात्रा कर समाप्त किया?

  1. Aबहलोल लोदी
  2. Bशेरशाह
  3. Cहुमायूं
  4. Dअकबर

53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) अकबर

व्याख्या

मुगल प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करने का श्रेय मुख्यतः अकबर को जाता है। उसकी केंद्रीय शासन व्यवस्था; बादशाह के पद, अधिकारों और कर्तव्यों की व्याख्या; प्रांतीय प्रशासन; लगान व्यवस्था; मुद्रा व्यवस्था; और मनसबदारी व्यवस्था—सभी उसके समय में सफल रहीं और उसके उत्तराधिकारियों के लिए आधार बनीं। अकबर पहला मुस्लिम सम्राट था, जिसने एक सुव्यवस्थित और घोषित नीति (सुलह-ए-कुल) के रूप में हिंदू-मुस्लिम एकता और धार्मिक सहिष्णुता को राजनीतिक आदर्श बनाया। अपनी उदार धार्मिक नीति के अंतर्गत उसने 1562 ई. में दास प्रथा, 1563 ई. में तीर्थयात्रा कर और 1564 ई. में जजिया समाप्त किया। सामाजिक सुधारों के अंतर्गत उसने बाल विवाह और सती प्रथा को रोकने का भी प्रयास किया। अतः विकल्प (d) सही है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 123 मध्यकालीन इतिहास PYQ