मध्यकालीन इतिहास PYQ 78 / 123 · मुगल सम्राट

हल्दीघाटी के युद्ध में राणा प्रताप की सेना का सेनापति कौन था?

  1. Aअमर सिंह
  2. Bमान सिंह
  3. Cहकीम खां
  4. Dशक्ति सिंह

56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) हकीम खां

व्याख्या

हल्दीघाटी का युद्ध जून, 1576 में महाराणा प्रताप और मुगल सेनापतियों मान सिंह तथा आसफ खां के बीच लड़ा गया। राजपूत योद्धाओं के अतिरिक्त राणा की सेना के अग्रभाग का नेतृत्व अफगानों की एक टुकड़ी के साथ हकीम खां सूर कर रहा था। भील योद्धाओं की एक छोटी टुकड़ी भी राणा की सेना में शामिल थी। यह मुगलों के साथ राणा की अंतिम आमने-सामने की लड़ाई थी; इसके बाद उन्होंने छापामार युद्ध का सहारा लिया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 123 मध्यकालीन इतिहास PYQ