निम्नलिखित में से किसने अपने बादशाह पति के लिए मकबरा बनवाया?
- Aशाह बेगम
- Bहाजी बेगम
- Cमुमताज महल बेगम
- Dनूरुन्निसा बेगम
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) हाजी बेगम
व्याख्या
हाजी बेगम ने 1565-72 ई. के दौरान दिल्ली में अपने पति हुमायूं का मकबरा बनवाया। इस मकबरे का नक्शा मीरक मिर्जा गियास (एक ईरानी वास्तुकार) ने तैयार किया। यह मकबरा मुख्यतः लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बना है। इस मकबरे के लिए चारबाग शैली का बाग लगाया गया।