मध्यकालीन इतिहास PYQ 70 / 123 · मुगल सम्राट

हुमायूं द्वारा लड़े गए चार महत्वपूर्ण युद्धों को तिथि के अनुसार सही क्रम में लगाइए; युद्ध-स्थलों के नाम नीचे दिए गए हैं:

  1. Aचौसा, देवरा, कन्नौज, सरहिंद
  2. Bदेवरा, कन्नौज, चौसा, सरहिंद
  3. Cसरहिंद, देवरा, चौसा, कन्नौज
  4. Dदेवरा, चौसा, कन्नौज, सरहिंद

41st B.P.S.C. (Pre) 1996

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) देवरा, चौसा, कन्नौज, सरहिंद

व्याख्या

हुमायूं द्वारा लड़े गए चार प्रमुख युद्धों का क्रम इस प्रकार है—देवरा, चौसा, कन्नौज और सरहिंद। 1532 ई. में उसने गोमती नदी के तट पर स्थित दौराह (देवरा) नामक स्थान पर अफगान विद्रोहियों को पराजित किया। 1539 ई. में चौसा के युद्ध में हुमायूं को शेरशाह से पराजित होना पड़ा; इसी युद्ध में निजाम नामक एक भिश्ती ने हुमायूं की जान बचाई। हुमायूं के विरुद्ध चौसा की इस विजय से शेर खां (शेरशाह) की शक्ति और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ीं। उसने 'फरीद अल-दीन शेरशाह' की उपाधि धारण की, अपने नाम का खुतबा पढ़वाया और सिक्कों पर भी अपना नाम अंकित कराया। 1540 ई. में कन्नौज या बिलग्राम के युद्ध में भी हुमायूं शेरशाह से पराजित हुआ और उसे एक निर्वासित की भांति इधर-उधर भटकना पड़ा। 1555 ई. में सरहिंद के युद्ध की विजय ने हुमायूं को उसका खोया हुआ राज्य फिर से दिला दिया। इस प्रकार युद्धों का सही क्रम है—देवरा (1532 ई.), चौसा (1539 ई.), कन्नौज (1540 ई.) और सरहिंद (1555 ई.)।

यह प्रश्न हल करेंसभी 123 मध्यकालीन इतिहास PYQ