निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: भारत में बाबर के आगमन से
1. उपमहाद्वीप में बारूद का आगमन हुआ।
2. क्षेत्र की वास्तुकला में मेहराब और गुंबद का परिचय हुआ।
3. क्षेत्र में तैमूरी राजवंश की स्थापना हुई।
4. युद्ध में तोपों का प्रयोग आरंभ हुआ।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
- Aकेवल 1 और 2
- B1, 2 और 3
- C3 और 4
- Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 3 और 4
व्याख्या
बाबर के आगमन के परिणामस्वरूप भारत में तैमूरी राजवंश की स्थापना हुई। बाबर पितृ पक्ष से तैमूर का पांचवां वंशज था। बाबर के आगमन से भारत में युद्ध में तोपों का प्रयोग आरंभ हुआ। पानीपत के प्रथम युद्ध में उसकी विजय का मुख्य श्रेय उसके तोपखाने को दिया जाता है। उस्ताद अली और मुस्तफा नामक तुर्क तोपचियों की सहायता से उसने एक मजबूत तोपखाना तैयार किया था। बारूद बाबर के आने से पहले ही भारतीय उपमहाद्वीप में पहुंच चुका था, जबकि वास्तुकला में मेहराब और गुंबद का प्रयोग तुर्कों के आगमन के बाद ही आरंभ हो गया था। अतः कथन 1 और 2 गलत हैं, जबकि कथन 3 और 4 सही हैं।