पानीपत के युद्ध में बाबर की विजय का मुख्य कारण था:
- Aउसकी घुड़सवार सेना
- Bउसकी सैन्य कुशलता
- Cतुलगमा पद्धति
- Dअफगानों की आपसी फूट
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) उसकी सैन्य कुशलता
व्याख्या
पानीपत का पहला युद्ध 21 अप्रैल, 1526 को बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच हुआ, जिसमें बाबर ने अपनी सैन्य कुशलता के बल पर विजय प्राप्त की। यद्यपि बाबर की सेना लोदी की सेना से छोटी थी, फिर भी कुशल सैन्य रणनीति के कारण उसे विजय मिली। इब्राहिम लोदी स्वयं एक अनुभवहीन व्यक्ति था। बाबर लिखता है, 'वह अनुभवहीन व्यक्ति था और अपने कार्यों में बड़ी असावधानी बरतता था। वह बिना किसी व्यवस्था के आगे बढ़ता और रुकता था, और बिना किसी दूरदर्शिता के संघर्ष में लीन हो जाता था।'