'तबकात-ए-नासिरी' का लेखक कौन था?
- Aशेख जमालुद्दीन
- Bअलबरूनी
- Cमिनहाज-उस-सिराज
- Dजियाउद्दीन बरनी
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) मिनहाज-उस-सिराज
व्याख्या
'तबकात-ए-नासिरी' का लेखक मिनहाज-उस-सिराज था और यह ग्रंथ सुल्तान नासिरुद्दीन को समर्पित है। इस ग्रंथ में 23 अध्याय हैं। एच.जी. रैवर्टी ने इसका अंग्रेजी में अनुवाद किया। इस पुस्तक में मुहम्मद गोरी की भारत विजय का प्रत्यक्ष वर्णन मिलता है। उल्लेखनीय है कि मिनहाज ने कहा कि कुतुबुद्दीन ऐबक ने अपने नाम के सिक्के चलाए और खुतबा पढ़वाया।