मध्यकालीन इतिहास PYQ 52 / 123 · सल्तनतकालीन समाज और संस्कृति

मोरक्को के यात्री इब्नबतूता का वृत्तांत किस नाम से जाना जाता है?

  1. Aरिहला
  2. Bसुबह-उल-आशा
  3. Cतारीख-ए-रशीदी
  4. Dरियाज-उस-सलातीन
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

B.P.S.C. CDPO 2018

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) रिहला

व्याख्या

इब्नबतूता अफ्रीका के मोरक्को का निवासी था, जो मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में दिल्ली आया। उसने अपना यात्रा-वृत्तांत अरबी भाषा में 'रिहला' (रेहला) नामक पुस्तक में लिखा। उसने मुहम्मद तुगलक के काल की नीतियों की आलोचना की है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 123 मध्यकालीन इतिहास PYQ