सन् 1565 ई. में कौन-सा प्रसिद्ध युद्ध हुआ?
- Aपानीपत का प्रथम युद्ध
- Bपानीपत का द्वितीय युद्ध
- Cखानवा का युद्ध
- Dतालीकोटा का युद्ध
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) तालीकोटा का युद्ध
व्याख्या
1565 ई. में तालीकोटा के प्रसिद्ध युद्ध में बीजापुर, अहमदनगर, गोलकुंडा और बीदर की संयुक्त सेनाओं ने विजयनगर को पराजित किया। इस संयुक्त सेना में केवल बरार शामिल नहीं था। फरिश्ता के अनुसार यह युद्ध तालीकोटा में लड़ा गया, परंतु वास्तविक युद्ध-क्षेत्र राक्षसी और तंगड़ी नामक दो गांवों के बीच था। तालीकोटा के युद्ध के समय विजयनगर का शासक सदाशिव राय था, परंतु वास्तविक शक्ति उसके मंत्री रामराय के हाथों में थी। रामराय एक योग्य सेनापति था; उसने बहमनी राज्यों के मुस्लिम शासकों में फूट डालने का प्रयास किया, परंतु सफल नहीं हुआ। इसी युद्ध में हुसैन निजामशाह ने स्वयं रामराय का वध किया।