मध्यकालीन इतिहास PYQ 78 / 619 · सल्तनत के राजवंश और विजयनगर

निम्नलिखित प्रसिद्ध शासकों में से किसने अपनी माता के नाम पर विजयनगर के पास नागलापुरम नामक उपनगरीय बस्ती स्थापित की?

  1. Aकृष्णदेवराय
  2. Bहरिहर
  3. Cबुक्का
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं

68th B.P.S.C. (Pre) 2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) कृष्णदेवराय

व्याख्या

कृष्णदेवराय (1509-1529 ई.) विजयनगर साम्राज्य के तुलुव वंश के शासक थे और उन्हें इस साम्राज्य का सबसे प्रतापी शासक माना जाता है। उन्होंने अपनी माता नागलांबा के नाम पर नागलांबपुरम की स्थापना की, जिसे अब नागलापुरम कहते हैं। यह आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में स्थित है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 619 मध्यकालीन इतिहास PYQ