मध्यकालीन इतिहास PYQ 73 / 619 · सल्तनत के राजवंश और विजयनगर

विजयनगर के उस पहले शासक की पहचान करें, जिसने बहमनियों से गोवा छीना?

  1. Aहरिहर प्रथम
  2. Bहरिहर द्वितीय
  3. Cबुक्का प्रथम
  4. Dदेवराय द्वितीय

40th B.P.S.C. (Pre) 1995

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) हरिहर द्वितीय

व्याख्या

1377 ई. में बुक्का की मृत्यु के बाद उसका पुत्र हरिहर द्वितीय (1377-1404 ई.) सिंहासन पर बैठा और उसने 'महाराजाधिराज' की उपाधि धारण की। उसने कनारा, मैसूर, त्रिचनापल्ली, कांची आदि प्रदेश जीते और श्रीलंका के राजा से कर वसूला। उसका बहमनी राज्य से भी संघर्ष हुआ। हरिहर द्वितीय की सबसे बड़ी सफलता पश्चिम में बहमनी राज्य से गोवा छीनना थी। वह शिव (विरूपाक्ष रूप) का उपासक था।

यह प्रश्न हल करेंसभी 619 मध्यकालीन इतिहास PYQ