मध्यकालीन इतिहास PYQ 74 / 619 · सल्तनत के राजवंश और विजयनगर

विजयनगर के राजा कृष्णदेवराय ने गोलकुंडा का युद्ध किसके साथ लड़ा?

  1. Aकुली कुतुबशाह
  2. Bकुतुबुद्दीन ऐबक
  3. Cइस्माइल आदिल खां
  4. Dगजपति

43rd B.P.S.C. (Pre) 1999

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) कुली कुतुबशाह

व्याख्या

विजयनगर के राजा कृष्णदेवराय ने गोलकुंडा का युद्ध गोलकुंडा के सुल्तान कुली कुतुबशाह के साथ लड़ा। गोलकुंडा में कुतुबशाही वंश की स्थापना कुली कुतुबशाह ने की थी। जब कृष्णदेवराय ओडिशा के साथ युद्ध में व्यस्त थे, तब कुतुबशाह ने विजयनगर की सीमा पर स्थित पांगल और गुंटूर के दुर्गों पर आक्रमण किया तथा वारंगल, कोंडविडु आदि किले जीत लिए। इसके बाद उसने विजयनगर पर आक्रमण का प्रयास किया। कृष्णदेवराय और कुतुबशाह के बीच संघर्ष हुआ और कुतुबशाही सेना पराजित हुई।

यह प्रश्न हल करेंसभी 619 मध्यकालीन इतिहास PYQ