निम्नलिखित में से किसने खलीफा की शक्ति का विरोध किया?
- Aइल्तुतमिश
- Bअलाउद्दीन खिलजी
- Cमुहम्मद बिन तुगलक
- Dबलबन
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
व्याख्या
विकल्पों में दिए गए किसी भी सुल्तान ने खलीफा की शक्ति का विरोध नहीं किया। इल्तुतमिश ने खलीफा से मान्यता प्राप्त की; परंतु बंगाल के सुल्तान गियासुद्दीन ने भी खलीफा से मान्यता प्राप्त की थी। उस पर आक्रमण करके इल्तुतमिश ने एक प्रकार से खलीफा की सत्ता को भी चुनौती दी। अलाउद्दीन खिलजी, बलबन और मुहम्मद बिन तुगलक सभी व्यावहारिक रूप से स्वतंत्र शासक थे, परंतु इनमें से किसी ने खलीफा की शक्ति या सत्ता का विरोध नहीं किया। केवल मुबारक खिलजी ने स्वयं को खलीफा घोषित किया और खलीफतुल्लाह की उपाधि धारण की। इस प्रकार उसने खलीफा की सत्ता का विरोध किया।