मध्यकालीन इतिहास PYQ 20 / 123 · सल्तनत के राजवंश और विजयनगर

किस सुल्तान के शासनकाल में खालिसा भूमि बड़े पैमाने पर विकसित हुई?

  1. Aगियासुद्दीन बलबन
  2. Bअलाउद्दीन खिलजी
  3. Cमुहम्मद बिन तुगलक
  4. Dफिरोज शाह तुगलक

39th B.P.S.C. (Pre) 1994

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) अलाउद्दीन खिलजी

व्याख्या

अलाउद्दीन की राजस्व और लगान व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य एक शक्तिशाली और निरंकुश राज्य की स्थापना करना था। उसने उन व्यक्तियों से भूमि छीन ली, जिन्हें वह मिल्क-इदरार, इनाम और वक्फ (धार्मिक/धर्मार्थ अनुदान में मिली भूमि) आदि के रूप में मिली थी। परिणामस्वरूप खालिसा भूमि बड़े पैमाने पर विकसित हुई।

यह प्रश्न हल करेंसभी 123 मध्यकालीन इतिहास PYQ