मध्यकालीन इतिहास PYQ 58 / 619 · सल्तनत के राजवंश और विजयनगर

किस सुल्तान ने भूमि की पैमाइश के बाद फसल का आधा भाग राजस्व के रूप में मांगा?

  1. Aइल्तुतमिश
  2. Bबलबन
  3. Cअलाउद्दीन खिलजी
  4. Dमुहम्मद बिन तुगलक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

64th B.P.S.C. (Pre) 2018

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) अलाउद्दीन खिलजी

व्याख्या

अलाउद्दीन खिलजी दिल्ली सल्तनत का पहला सुल्तान था, जिसने भू-राजस्व नीति में कुछ परिवर्तन किए। उसने उपज का 50 प्रतिशत भू-राजस्व के रूप में निश्चित किया और इसे अनाज के रूप में वसूलने पर जोर दिया। उससे पहले बलबन और इल्तुतमिश ने उपज के एक-तिहाई से अधिक दर पर भू-राजस्व नहीं लिया था। मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में भी भूमि कर की दर अलाउद्दीन की भांति 50 प्रतिशत ही थी। यद्यपि इस प्रश्न में विकल्प (c) और (d) दोनों सही हैं, परंतु बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी अंतिम उत्तर-कुंजी में विकल्प (c) को सही माना।

यह प्रश्न हल करेंसभी 619 मध्यकालीन इतिहास PYQ