मध्यकालीन इतिहास PYQ 19 / 123 · सल्तनत के राजवंश और विजयनगर

अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय देवगिरि का शासक कौन था?

  1. Aरामचंद्र देव
  2. Bप्रतापरुद्र देव
  3. Cमलिक काफूर
  4. Dराणा रतन सिंह

53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 201147th B.P.S.C. (Pre) 2005दोबारा पूछा गया

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) रामचंद्र देव

व्याख्या

अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय देवगिरि का यादव वंशी शासक रामचंद्र देव था। जलालुद्दीन खिलजी के शासनकाल में अलाउद्दीन खिलजी ने पहली बार 1296 ई. में देवगिरि पर आक्रमण किया और वहां के शासक रामचंद्र देव को प्रतिवर्ष कर देने के लिए बाध्य किया। परंतु अलाउद्दीन के सुल्तान बनने के बाद जब रामचंद्र देव ने वार्षिक कर देना बंद कर दिया, तो क्रुद्ध अलाउद्दीन ने मलिक काफूर के नेतृत्व में देवगिरि के विरुद्ध एक सेना भेजी। इस युद्ध में रामचंद्र देव पराजित हुआ और उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 123 मध्यकालीन इतिहास PYQ