राजाओं के दैवी अधिकार के सिद्धांत के समान 'राजत्व का सिद्धांत' प्रतिपादित करने वाला पहला मुस्लिम शासक कौन था?
- Aऐबक
- Bइल्तुतमिश
- Cबलबन
- Dअलाउद्दीन
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) बलबन
व्याख्या
बलबन पहला मुस्लिम शासक था, जिसने राजाओं के दैवी अधिकार के सिद्धांत की तर्ज पर राजत्व का सिद्धांत प्रतिपादित किया। इसके अनुसार सुल्तान पृथ्वी पर ईश्वर का प्रतिनिधि (नियाबत-ए-खुदाई) है और उसका स्थान पैगंबर के बाद है। राजा जिल्ले-अल्लाह या जिल्ले-इलाही, अर्थात ईश्वर का प्रतिबिंब है। उसने अपने पुत्र बुगरा खां से कहा था—'सुल्तान का पद निरंकुशता का सजीव प्रतीक है।'