मध्यकालीन इतिहास PYQ 2 / 123 · दिल्ली सल्तनत — स्थापना

मुहम्मद गोरी गुजरात के चालुक्यों से पराजित हुआ:

  1. A1192 ई. में
  2. B1191 ई. में
  3. C1185 ई. में
  4. D1178 ई. में
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

B.P.S.C. CDPO (Pre) 2018

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) 1178 ई. में

व्याख्या

मुहम्मद गोरी ने 1178 ई. में गुजरात पर आक्रमण किया। उस समय गुजरात का अन्हिलवाड़ चालुक्य शासक मूलराज द्वितीय था। मूलराज द्वितीय की विधवा माता नायिका देवी उसकी संरक्षिका थीं और उन्होंने गोरी के विरुद्ध चालुक्य (सोलंकी) सेना का नेतृत्व किया। माउंट आबू के पास कासहृद के मैदान में चालुक्य/सोलंकी सेना ने मुहम्मद गोरी को पराजित किया। यह भारत में गोरी की पहली हार थी। कुछ स्रोतों में यह आक्रमण (1178 ई.) भीम द्वितीय के शासनकाल में बताया गया है। यह भ्रम संभवतः इसलिए है कि मूलराज द्वितीय का शासन 1178 ई. में समाप्त हुआ और उसी वर्ष भीम द्वितीय का शासन आरंभ हुआ। परंतु अधिकांश इतिहासकार गोरी के आक्रमण (1178 ई.) के समय गुजरात के चालुक्य/सोलंकी शासक के रूप में मूलराज द्वितीय को ही स्वीकार करते हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 123 मध्यकालीन इतिहास PYQ