मध्यकालीन इतिहास PYQ 3 / 123 · दिल्ली सल्तनत — स्थापना

गुलाम वंश का पहला शासक कौन था?

  1. Aइल्तुतमिश
  2. Bकुतुबुद्दीन ऐबक
  3. Cरजिया
  4. Dबलबन

47th B.P.S.C. (Pre) 2005

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) कुतुबुद्दीन ऐबक

व्याख्या

भारत में गुलाम वंश का पहला शासक कुतुबुद्दीन ऐबक (1206-1210 ई.) था। वह ऐबक नामक तुर्क जनजाति का था। बचपन में निशापुर के काजी फखरुद्दीन अब्दुल अजीज कूफी ने उसे दास के रूप में खरीदा। काजी ने उसकी उचित देखभाल की और उसकी पूरी शिक्षा कराई। ऐबक अत्यंत मधुर स्वर में कुरान पढ़ता था, इसलिए वह कुरान-ख्वां (कुरान का पाठ करने वाला) के नाम से प्रसिद्ध हुआ। बाद में उसे निशापुर से गजनी लाया गया, जहां गोरी ने उसे खरीद लिया। अपनी प्रतिभा, लगन और ईमानदारी के कारण ऐबक ने शीघ्र ही गोरी का विश्वास जीत लिया। गोरी ने उसे अमीर-ए-आखूर के पद पर पदोन्नत किया और यहीं से उसके जीवन का एक नया अध्याय आरंभ हुआ। वह दिल्ली का पहला तुर्क शासक था, यद्यपि वह लाहौर से शासन करता था। ऐबक ने कभी औपचारिक रूप से सुल्तान की उपाधि धारण नहीं की। वह मलिक और सिपहसालार की उपाधियों से ही संतुष्ट रहा। गोरी के उत्तराधिकारी गियासुद्दीन से मुक्ति-पत्र मिलने के बाद 1208 ई. में ऐबक औपचारिक रूप से दासता से मुक्त हुआ।

यह प्रश्न हल करेंसभी 123 मध्यकालीन इतिहास PYQ