आधुनिक इतिहास PYQ 578 / 636 · पत्रिकाएं, पुस्तकें और उनके लेखक

'अमृत बाजार पत्रिका' की स्थापना किसने की?

  1. Aहरिश्चंद्र मुखर्जी
  2. Bएस.एन. बनर्जी
  3. Cगिरीश चंद्र घोष
  4. Dशिशिर कुमार घोष

47th B.P.S.C. (Pre) 2005

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) शिशिर कुमार घोष

व्याख्या

अमृत बाजार पत्रिका की स्थापना मोतीलाल घोष और शिशिर कुमार घोष ने 1868 में अमृत बाजार गांव (अब बांग्लादेश के जेसोर जिले में) में की। परंतु गांव में महामारी फैलने के कारण 1871 में इसका कार्यालय कलकत्ता ले जाया गया। आरंभ में यह बांग्ला भाषा में प्रकाशित होती थी। वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट, 1878 से बचने के लिए इस समाचार-पत्र को रातोंरात अंग्रेजी भाषा के प्रकाशन में बदल दिया गया। गिरीश चंद्र घोष ने 1862 में 'द बंगाली' आरंभ किया, जिसे 1879 में एस.एन. बनर्जी ने अपने हाथ में ले लिया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ