निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक तिलक ने लिखी?
- Aइंडिया इन ट्रांजिशन
- Bगीता रहस्य
- Cगोखले—मेरे राजनीतिक गुरु
- Dडिस्कवरी ऑफ इंडिया
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) गीता रहस्य
व्याख्या
'गीता रहस्य' पुस्तक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने मांडले जेल में लिखी। इसमें उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के कर्मयोग की विस्तृत व्याख्या की। 'गीता रहस्य' पढ़ने के बाद गांधीजी ने कहा कि गीता पर तिलक की टीका उनका शाश्वत स्मारक रहेगी। इस पुस्तक की प्रस्तावना में तिलक ने लिखा: 'मैंने पुस्तक का पहला मसौदा 1910-1911 की सर्दियों में मांडले जेल में तैयार किया। इसके बाद जैसे-जैसे नए विचार मन में आते गए, मैं उस मसौदे को समय-समय पर सुधारता रहा, और आवश्यक पुस्तकों के अभाव में जो भाग अधूरे छोड़ने पड़े थे, वे जेल से छूटने के बाद पूरे किए गए।' इससे स्पष्ट है कि 'गीता रहस्य' का अधिकांश भाग तिलक ने मांडले जेल में ही लिखा और कुछ भाग रिहाई के बाद लिखा गया।