आधुनिक इतिहास PYQ 574 / 636 · पत्रिकाएं, पुस्तकें और उनके लेखक

निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?

व्यक्ति — संबद्ध

  1. Aदयानंद सरस्वती — सत्यार्थ प्रकाश
  2. Bजेम्स ऑगस्टस हिक्की — कलकत्ता क्रॉनिकल
  3. Cरामास्वामी नायकर — जस्टिस पार्टी
  4. Dज्योतिराव फुले — सत्यशोधक समाज

71st B.P.S.C. (Pre) 2025

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) जेम्स ऑगस्टस हिक्की — कलकत्ता क्रॉनिकल

व्याख्या

जेम्स ऑगस्टस हिक्की ने 1780 में 'हिक्कीज बंगाल गजट, ऑर द ओरिजिनल कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर' नामक साप्ताहिक समाचार-पत्र आरंभ किया। वे 'कलकत्ता क्रॉनिकल' से जुड़े नहीं थे। प्रसिद्ध पुस्तक 'सत्यार्थ प्रकाश' दयानंद सरस्वती ने लिखी। ई.वी. रामास्वामी नायकर (पेरियार रामास्वामी नायकर) दक्षिण भारत में द्रविड़ आंदोलन और आत्म-सम्मान आंदोलन के नेता थे। बाद में वे जस्टिस पार्टी में शामिल हुए। ज्योतिराव (ज्योतिबा) फुले ने 1873 में 'सत्यशोधक समाज' की स्थापना की।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ