सही कथन चुनिए:
- Aआर्यभटीय एक गणितीय ग्रंथ है।
- Bलीलावती नामक पुस्तक ब्रह्मगुप्त ने लिखी।
- Cपंचसिद्धांतिका सातवीं शताब्दी का ग्रंथ है।
- Dगणितसारसंग्रह में शून्य को संख्या नहीं माना गया है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) आर्यभटीय एक गणितीय ग्रंथ है।
व्याख्या
आर्यभट 5वीं-6वीं शताब्दी ई. के महान खगोलशास्त्री, गणितज्ञ और ज्योतिषी थे। 'आर्यभटीयम्' गणित से संबंधित ग्रंथ है। 'लीलावती' के रचयिता भास्कर द्वितीय थे। 'पंचसिद्धांतिका' के रचयिता वराहमिहिर थे, जो चंद्रगुप्त द्वितीय 'विक्रमादित्य' (375-415 ई.) के दरबार में रहते थे। 'गणितसारसंग्रह' में शून्य को भी एक संख्या माना गया है।