आधुनिक इतिहास PYQ 551 / 636 · आधुनिक इतिहास: विविध

सुमेलित कीजिए:

  • (A) बारदोली — 1. महाराष्ट्र
  • (B) चौरी-चौरा — 2. गुजरात
  • (C) यरवदा — 3. पश्चिम बंगाल
  • (D) नोआखाली — 4. उत्तर प्रदेश
  1. A1 2 3 4
  2. B2 1 4 3
  3. C2 4 1 3
  4. D4 3 1 2

48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008

उत्तर और व्याख्या देखें

BPSC ने इस प्रश्न का कोई विकल्प सही नहीं माना (प्रश्न रद्द)।

व्याख्या

बारदोली गुजरात राज्य में स्थित है। चौरी-चौरा वर्तमान में उत्तर प्रदेश में स्थित है। यहीं असहयोग आंदोलन के दौरान 4 फरवरी, 1922 को एक हिंसक भीड़ ने एक थाने में आग लगा दी, जिसमें 23 पुलिसकर्मी मारे गए। इस घटना से दुखी होकर गांधीजी ने 12 फरवरी, 1922 को असहयोग आंदोलन वापस ले लिया। यरवदा जेल महाराष्ट्र में स्थित है। वर्तमान में नोआखाली बांग्लादेश का भाग है, पश्चिम बंगाल राज्य का नहीं। भारत के विभाजन से पहले यह बंगाल प्रांत का भाग था।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ