ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने गए पहले भारतीय दादाभाई नौरोजी ने किसके टिकट पर चुनाव लड़ा था?
- Aलिबरल पार्टी
- Bलेबर पार्टी
- Cकंजर्वेटिव पार्टी
- Dकम्युनिस्ट पार्टी
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) लिबरल पार्टी
व्याख्या
दादाभाई नौरोजी (1825-1917) ने 1865 में डब्ल्यू.सी. बनर्जी के साथ मिलकर लंदन इंडियन सोसाइटी बनाई। इसका मुख्य उद्देश्य इंग्लैंड में भारतीय विद्यार्थियों में राजनीतिक और सामाजिक जागरूकता बढ़ाना तथा भारत की समस्याओं को ब्रिटिश जनता और सरकार के सामने रखना था। 1892 में वे लिबरल पार्टी के टिकट पर ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय बने। अपनी पुस्तक 'पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया' में दादाभाई नौरोजी ने ब्रिटिश शासन के दौरान भारत की आर्थिक दुर्दशा को स्पष्ट रूप से दिखाया और सबसे पहले धन की निकासी, अर्थात 'ड्रेन थ्योरी', का प्रतिपादन किया।