निम्नलिखित में से कौन-सी घटना सबसे पहले हुई?
- Aभारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव
- Bक्रिप्स मिशन का आगमन
- Cगवर्नर जनरल के रूप में लॉर्ड वेवेल का आगमन
- Dकैबिनेट मिशन का आगमन
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) क्रिप्स मिशन का आगमन
व्याख्या
घटना — वर्ष: (1) क्रिप्स मिशन का आगमन — मार्च, 1942; (2) भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव — अगस्त, 1942; (3) गवर्नर जनरल के रूप में लॉर्ड वेवेल का आगमन — अक्टूबर, 1943; (4) कैबिनेट मिशन का आगमन — मार्च, 1946। अतः दी गई घटनाओं में सबसे पहले स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन का आगमन हुआ।