आधुनिक इतिहास PYQ 536 / 636 · आधुनिक इतिहास: विविध

किस डोगरा सेनापति ने 1834 से 1841 के बीच लद्दाख, बाल्टिस्तान और तिब्बत के कुछ भागों में सफल सैन्य अभियानों का नेतृत्व किया?

  1. Aमेहर सिंह
  2. Bगुलाब सिंह
  3. Cमेहता बस्ती राम
  4. Dजोरावर सिंह

B.P.S.C. (Assistant) 2019

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) जोरावर सिंह

व्याख्या

जम्मू और कश्मीर के डोगरा शासक गुलाब सिंह के सेनापति और किश्तवाड़ के गवर्नर जोरावर सिंह ने 1834 से 1841 के बीच लद्दाख, बाल्टिस्तान और तिब्बत के कुछ भागों में सफल सैन्य अभियानों का नेतृत्व किया। पश्चिमी तिब्बत अभियान (1841) के दौरान युद्ध में उनकी मृत्यु हुई। अमृतसर की संधि (मार्च, 1846) के तहत औपनिवेशिक शासकों ने कश्मीर 75 लाख रुपये में गुलाब सिंह को बेच दिया। महाराजा गुलाब सिंह ने जम्मू और कश्मीर को एकीकृत किया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ